International Brain Tumor Awareness Week 2024: क्यों मनाया जाता है, क्या है इसका महत्व और इतिहास?

International Brain Tumor Awareness Week 2024: हर साल यह सप्ताह मनाया जाता है ताकि ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और इसके मरीजों को समर्थन दिया जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इस गंभीर बीमारी के लक्षणों, निदान और उपचार के बारे में जानकारी देना है, जिससे समय रहते इसकी पहचान हो सके और प्रभावी उपचार किया जा सके।

Brain Tumor

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

International Brain Tumor Awareness Week 2024: ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर और आकस्मिक होने वाली मेडिकल कंडिशन है, हर साल लाखों लोग इससे अपनी जान गंवा देते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि समय के साथ-साथ यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है और लोगों को अपना शिकार बना सकती है। 26 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2024 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ब्रेन ट्यूमर जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जाता है। इस अवेयरनेस वीक की खासियत है कि यह (IBTAW) ब्रेन ट्यूमर के रोगियों, परिवारों और देखभाल करने वालों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। अंतर्राष्ट्रीय ब्रेन ट्यूमर एलायंस (IBTA) द्वारा आयोजित, इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य समझ में सुधार करना, प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा देना, इस पर की गई रिसर्च का समर्थन करना और दुनिया भर में सहायता को लेकर नेटवर्क बढ़ाना है। आइए जानते हैं इस अवेयरनेस वीक के इतिहास और महत्व के बारे में।

विज्ञापन

महत्व

ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। इस सप्ताह के दौरान दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रम, चर्चाएं, और फंड रेजिंग (Fund Raising) कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि मरीजों और उनके परिवारों को सहायता मिल सके और इसके इलाज के लिए धन इकट्ठा किया जा सके।

विज्ञापन

इतिहास

इस सप्ताह की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई हेल्थ संगठनों द्वारा की गई थी, ताकि ब्रेन ट्यूमर से जुड़े मिथकों को तोड़ा जा सके और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। यह हर साल अक्टूबर या नवंबर के आसपास मनाया जाता है, जिसमें वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संगठन और एनजीओ (NGO) मिलकर इसे सफल बनाने के लिए पर्याप्त प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
Brain Tumor

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

ब्रेन ट्यूमर से बचने के कुछ उपाय

  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • शराब व धूम्रपान करने से बचें।
  • व्यायाम करें
  • ऐसे कीटनाशकों के प्रयोग से बचें, जो हानिकारक हो सकते हैं।
  • सिर के पास फोन रखकर सोने से बचें।
  • तनाव से दूरी बनाएं।

ब्रेन ट्यूमर आने के शुरुआती संकेत

हालांकि, यह एक मेडिकल इमरजेंसी है लेकिन फिर भी इसके होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है ताकि हम उसे आसानी से समझ सकें और समय रहते इलाज करवा सकें।

विज्ञापन

1. सिर में तेज दर्द होना।
2. आंखों से देखने में समस्या होना या आंखों के सामने काले धब्बे दिखना।
3. मतली और उल्टी होना।
4. हाथ-पैर सुन्न पड़ना।
5. बोलने में कठिनाई होना।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ