हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Low BP Causes: गर्मियों में अचानक गिर रहा है बीपी, क्या है कारण, ऐसे पाए राहत

Low BP Causes: गर्मियों में ब्लड प्रेशर लो होने की समस्या होना बहुत आम है। दरअसल, पसीना और तेज धूप के चलते बीपी लो होता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Source-News 24

Low BP Causes: आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों को कुछ बीमारियां हमेशा ही सताती हैं, जैसे कि बीपी। यह स्ट्रेस, खराब खानपान और प्रॉपर स्लीप न मिलने से होने वाली बीमारी है। बीपी हाई या लो होता है, गर्मियों में अधिकतर लोगों को बीपी लो होने की समस्या होती है। इसमें इंसान को अचानक चक्कर आना, थकान महसूस होना, सिर भारी लगना, जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं इसकी वजहें और इससे राहत पाने के आसान उपाय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर बिरजा प्रसाद बिस्वाल, भूवनेश्वर, बताते हैं कि जब ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो जाता है, यानी 90/60 mmHg से नीचे पहुंच जाता है, तो उसे लो बीपी कहते हैं। इसका मतलब है कि हृदय द्वारा पंप किया गया खून शरीर के अंगों तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। यह स्थिति विशेष रूप से ब्रेन, किडनी और लंग्स जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर इसे अलार्मिंग साइन भी कहते हैं।

गर्मियों में बीपी लो होने के कुछ कारण

1. ज्यादा पसीना निकलना

विज्ञापन

गर्मियों में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है, जिससे नमक और पानी की कमी हो जाती है। ये बीपी लो की वजह बन सकता है।

2. डिहाइड्रेशन

विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है और ब्लड प्रेशर गिरने लगता है।

ये भी पढ़ें- Thyroid Cancer Causes: इग्नोर न करें ये संकेत, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इस कैंसर का 4 गुना ज्यादा रिस्क

विज्ञापन

3. हीट एक्सपोजर

इन दिनों में यदि कोई धूप में ज्यादा देर रहता है, तो उसके शरीर की ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक कम होने लगता है।

विज्ञापन

4. कम नमक वाला डाइट

बहुत ज्यादा हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोगों के शरीर में भी अक्सर नमक बहुत कम हो जाता है। इससे भी लो बीपी की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

5. दवाइयों का असर

अगर कोई ब्लड प्रेशर, हार्ट या डिहाइड्रेशन से जुड़ी कुछ दवाइयां खाता है, तो उस कारण से भी गर्मी में बीपी लो हो सकता है।

विज्ञापन

6. ओल्ड इंजरी

डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी को पहले कोई इंजरी हुई है, तो उसे बाद में लो बीपी की प्रॉब्लम्स हो सकती है। किसी एक्सीडेंट के होने पर शरीर से भारी मात्रा में खून बह जाता है। यह बीबी की प्रॉब्लम को बढ़ाता है।

विज्ञापन

लो बीपी के संकेत

  • चक्कर आना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना।
  • थकान या कमजोरी महसूस करना।
  • सांस फूलना।
  • फोकस करने में दिक्कत।
  • जी मिचलाना।

ब्लड प्रेशर लो हो जाएं, तो तुरंत क्या करें?

अगर आपका या किसी का भी लो बीपी होता है, तो तुरंत कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे सेहत में सुधार होगा। पीड़ित व्यक्ति को लेटाएं और उसे नमक पानी का घोल दें। लो बीपी में मीठा जैसे कि शहद या कोई मिठाई खिला सकते हैं। अनार का जूस या नारियल पानी भी दे सकते हैं।

बीपी सामान्य रखने के कुछ घरेलू उपाय

  • रोजाना 4 से 5 तुलसी के पत्ते चबाएं।
  • अदरक और शहद मिलाकर खा सकते हैं।
  • गुनगुने पानी में नींबू और नमक मिलाकर पिएं।
  • अनार का रस पिएं।
  • गिलोय का सेवन करें।

लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करें

  • पर्याप्त पानी पिएं
  • ORS और नींबू-पानी लें
  • डाइट में नमक की मात्रा को बढ़ाएं।
  • हल्का खाना खाएं लेकिन दिन भर में थोड़ा-थोड़ा खाएं।
  • सीधे धूप में ज्यादा देर न रहें।
  • कैफीन प्रोडक्ट्स का बहुत अधिक सेवन न करें।
  • इसके अलावा, प्राणायाम, योग और पर्याप्त नींद लेने से भी यह समस्या दूर होती है।

ये भी पढ़ें– Constipation Home Remedies: सुबह नहीं होता पेट साफ, ट्राई करें ये सिंपल टिप्स; जड़ से खत्म होगी कब्ज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola