BP High Hone Per Kya Karen: हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती दौर में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते. लेकिन जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है या लंबे समय तक कंट्रोल नहीं रहता, तो यह दिल, दिमाग, किडनी और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि हाई बीपी कब खतरनाक हो सकता है और कौन से 5 गंभीर लक्षण तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने का संकेत हैं.
इसे भी पढ़ें- कोरोना के फिर बढ़ते मामलों का कारण आया सामने, जानें कितना खतरनाक है नया वेरिएंट?
कब खतरनाक माना जाता है हाई बीपी?
120 से 80 mmHg के आसपास का ब्लड प्रेशर नॉर्मल माना जाता है. अगर ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा या 180 से 120 के आसपास है तो आपको परेशानी हो सकती है. गंभीर लक्षण दिखाई देने के साथ साथ हाइपरटेंसिव क्राइसिस हो सकता है.
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत
- 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को परेशानी
- डायबिटीज के मरीज होना
- मोटापे से ग्रस्त लोगों को परेशानी
- शराब का सेवन करने वाले लोगों को परेशानी
- हाई बीपी के इतिहास वाले लोगों को परेशानी
हाई बीपी होने पर क्या होगा?
लगातार सिरदर्द- अगर अचानक बहुत तेज सिरदर्द हो और आराम करने पर भी ठीक न हो तो यह बहुत ज्यादा बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है.
सीने में दर्द- हाई बीपी होने की वजह से दिल पर असर बढ़ जाता है. इससे सीने में जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है और हार्ट अटैक का संकेत दिखाई दे सकता है.
सांस लेने में तकलीफ- अगर बिना ज्यादा मेहनत किए ही सांस फूलने लगे या सांस लेने में परेशानी हो तो यह दिल या फेफड़ों पर बढ़ते दबाव का संकेत हो सकता है.
धुंधला दिखना- बहुत अधिक ब्लड प्रेशर आंखों के सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी वजह से धुंधला दिखाई देना, डबल विजन या अचानक नजर कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज से लेकर फैटी लिवर तक, जानिए किस बीमारी में कौन-सी रोटी खानी चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 hr agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
23 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines