पेट में हल्का दर्द हो या भूख न लगे? ये है खतरनाक बीमारी का संकेत, जान लें लक्षण और बचाव
Author: Deepti Sharma
Mar 03, 2024 10:43 AM IST
Bowel Disease Symptoms: अक्सर कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं सामान्य से ज्यादा दिक्कत करती हैं। पेट में जरा सी समस्या होने पर आपको पेट में दर्द, ऐंठन होना, लूज मोशन, कब्ज, पाचन में गड़बड़ी, बार-बार टॉयलेट जाना, ठीक से भूख न लगना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं, लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? ऐसी परेशानियां आने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह आंतों में आ रही सूजन के बारे में बताते हैं।
इसे मेडिकल भाषा में बाउल डिसऑर्डर डिजीज (Bowel Disorder Disease) कहा जाता है, यह आंतों की एक गंभीर बीमारी है और इसके कारण आंतों में छाले हो जाते हैं, जो कैंसर का जोखिम भी बढ़ाते हैं। आखिर ये पेट की आंतों में सूजन क्यों होती है और क्या-क्या इसके कारण हो सकते हैं, आइए जानें-
कितने टाइप के होती हैं बाउल डिजीज
- क्रोहन की बीमारी
- अल्सरेटिव कोलाइटिस
- माइक्रोस्कोपिक कोलाइटिस
आंतों में सूजन के दिखने वाले लक्षण
- आंतों से ब्लीडिंग होना
- लगातार लूज मोशन की समस्या
- अचानक से वजन कम होना
- बुखार आना
- वोमिटिंग होना
- डिहाइड्रेशन
- थकान होना
- एनीमिया की समस्या
- मलाशय में दर्द
- स्किन पर गांठ और अल्सर
- एसिडिटी होना
आंतों में सूजन का कारण क्या है?
आंतों में सूजन एक इम्यून डिसऑर्डर है, जिसमें हमारा इम्यून खुद पर ही अटैक करता है। इसके अलावा अनहेल्दी डाइट, स्मोकिंग करना, स्ट्रेस और लगातार कब्ज की समस्या भी आंतों में सूजन की वजह बनती है।
आंतों को कैसे हेल्दी रखें
- रोजाना एक्सरसाइज करें।
- हेल्दी डाइट लें।
- पचा पचा कर खाना खाएं।
- प्रोबायोटिक्स फूड्स खाएं। (लहसुन, प्याज, सेब, केले, जामुन, अलसी, हरी सब्जियां के साथ मटर और बीन्स)
- भरपूर पानी पिएं।
- धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें
- कैफीन युक्त चीजें जैसे चाय, कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- क्या है क्रॉनिक डिजीज और कैसे दांतों की सफाई से इसका जोखिम होगा कम?
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।