---विज्ञापन---

40 की उम्र में हड्डियां ना हो जाएं कमजोर, अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे

Bone Health At The Age 40: बढ़ती उम्र के साथ ही हड्डियां भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। 40 की उम्र या उससे ज्यादा उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन समय पर ध्यान देंगे तो हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

Bones Health At The Age 40: हड्डियां हमारे शरीर में महत्त्वपूर्ण रोल निभाती हैं, ये हमारे शरीर के लिए एक इमारत की तरह है। इसलिए हड्डियों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। उम्र बढ़ने पर हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाती है। इसका परिणाम हड्डियां कमजोर होती हैं और शरीर पहले से कहीं ज्यादा नाजुक हो जाता है।

फिर भी अपनी हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कई चीजों को शामिल करके काफी हद तक सही किया जा सकता है। 40 की उम्र और उससे ज्यादा होने पर कुछ टिप्स की मदद से शरीर की हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूती और हेल्दी कैसे रखें, देखें ये Video-

---विज्ञापन---

कैल्शियम का सेवन

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम जरूरी है। कम तादाद में कैल्शियम का सेवन हड्डियों की डेंसिटी को कम करता है। बड़े उम्र के लोगों को रोजाना औसतन 1000 mg कैल्शियम का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना नहाना भी है खतरनाक, रिसर्च में हुआ खुलासा 

विटामिन डी

सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स है। हालांकि, विटामिन डी से भरपूर फूड प्रोडक्ट खाना जरूरी है। यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है, क्योंकि विटामिन डी मौजूद होने पर ही शरीर कैल्शियम को एब्जॉर्ब कर सकता है।

---विज्ञापन---

DXN हेल्दी हड्डियां और इसके लाभ जानें Dr. Smita Sonwane की Video के जरिए-

---विज्ञापन---

एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी

अपनी हड्डियों को कमजोर होने से बचाना है, तो अपनी एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी में कमी मत करें, बल्कि रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना 

धूम्रपान और ज्यादा शराब के सेवन से हड्डियों की डेंसिटी खराब हो सकती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शराब का सेवन कम करें और धूम्रपान भी न करें। ध्यान रखें किसी भी चीज को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा होता है।

---विज्ञापन---

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 30, 2023 09:59 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola