हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पसीने से आ रही है बदबू तो हो जाएं सावधान! इन 5 बीमारियों के हैं संकेत

Body Odour Reasons: तन की बदबू एक कॉमन समस्या है, लेकिन कई बार यह लोगों के सामने हमें शर्मिंदा कर देती है। पर इससे हटकर, आपको यह भी जानना जरूरी है कि पसीना आने के क्या कारण हैं और इससे बचाव के क्या तरीके हैं।

विज्ञापन
freepik

Body Odour Reasons: पसीना आना एक शारीरिक गतिविधि है। हालांकि, पसीने की समस्या गर्मियों में ज्यादा होती है, लेकिन कुछ लोगों को सर्दियों में भी पसीना आता है। पसीना आना तो ठीक है, लेकिन पसीने में बदबू आना गंभीर है। पसीने की दुर्गंध हमें लोगों के सामने असहज महसूस करवा सकती है। दूसरों को ही क्यों, कई बार बॉडी स्मैल खुद को भी पसंद नहीं आती है। पर क्या आप जानते हैं इतना पसीने में बदबू आने के क्या कारण हैं? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? जानते हैं इस बारे में सब कुछ और बचाव के उपाय।

शरीर से बदबू कैसे आती है?

सबसे पहले तो यह बात जानना जरूरी है कि बदबू आती क्यों हैं, क्योंकि कुछ ऐसे लोग भी जिन्हें पसीना नहीं आता, लेकिन बॉडी स्मैल की समस्या होती है। यह स्मैल बैक्टीरिया के कारण आती है, जो हमारी स्किन में प्रेजेंट होते हैं। धूल-मिट्टी से बने कीटाणु और पसीना मिलकर एक तेज गंध पैदा करते हैं। हालांकि, पसीना आने के कुछ अन्य कारण भी हैं, जैसे-

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

विज्ञापन

इन बीमारियों के चलते भी पसीने में बदबू आती है

1. लिवर प्रॉब्लम- अगर आपके लिवर में किसी प्रकार की समस्या आ रही है या उसकी कार्यक्षमता कमजोर हो रही है, तो भी पसीने में बदबू आ सकती है।

2. पाचन क्रिया- जिन लोगों का खाना सही से नहीं पच पाता है, उन्हें भी तन की बदबू की समस्या हो सकती है, क्योंकि कई बार खाना पेट में ही सड़ने लगता है, जिससे पसीना आता है और साथ में बदबू भी।

विज्ञापन

3. डायबिटीज- मधुमेह रोगियों में भी पसीने की बदबू की समस्या होती है। शुगर के मरीजों में इंसुलिन का उतार-चढ़ाव पसीने की बदबू का कारण है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

4.कम पानी पीना- जो लोग पानी कम पीते हैं, उन्हें डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह भी एक कारण है पसीने की बदबू आने का।

5.थायराइड- इस बीमारी के मरीजों में दो कारणों से पसीने की बदबू आने की समस्या हो सकती है। पहला, जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, और दूसरा, जो लोग थायराइड की दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें भी पसीने में बदबू की परेशानी होती है।

विज्ञापन

पसीने की बदबू दूर करने के कुछ उपाय

  • सबसे पहले तो रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • अलसी के बीजों का पाउडर बनाएं, काले नमक के साथ पानी में मिलाकर नियमित रूप से पिएं।
  • पानी में नमक मिलाकर नहाएं।
  • अपने अंडरआर्म्स को साफ रखें।
  • एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola