Vitamin-D Deficiency:शरीर में क्यों हो रही है विटामिन-डी की कमी? ये 5 गलतियां चुपचाप कर रही हैं शरीर को कमजोर

Reasons for Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी होने की वजह धूप मानी जाती है. मगर ऐसा नहीं है क्योंकि शरीर में इसकी कमी होने के और भी कई कारण हैं, जिनकी सही वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है. 

reasons of vitamin d

कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी को प्रभावित कर रहे हैं. Image Credit- Freepik

Body Mein Vitamin D Ki Kami Kyu Ho Rahi Hai: आज के दौर में लगभग हर कोई विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) से जूझ रहा है. इसकी वजह से लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं, मांसपेशियों में दर्द रहने लगा है और मूड भी ज्यादातर खराब ही रहता है. इसलिए कई लोग धूप में बैठकर इसकी कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. मगर फिर भी विटामिन डी की कमी (Reason of Vitamin D Low) को दूर नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें लगता है कि विटामिन डी की कमी होने की असल वजह धूप की कमी होना है. लेकिन, ऐसा नहीं है क्योंकि कई फैक्टर्स हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी को प्रभावित कर रहे हैं. ये कौन से कारण हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन डी की कमी होने की 5 वजह | Factors of Vitamin D Deficiency 

डाइट पर ध्यान ना देना- खाना हम सभी खाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि हम खा क्या रहे हैं? इसमें विटामिन डी को पूरा करने वाले फूड हैं या नहीं. अगर नहीं हैं तो यह गैर करने वाली बात है. आप अपनी डाइट में विटामिन डी की कमी को दूर करने वाले फूड को शामिल करें, जैसे- मछली, अंडा, दूध या संतरा आदि. 
स्किन का रंग- यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन विटामिन डी की कमी स्किन के रंग पर भी निर्भर करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्किन में मौजूद मेलेनिन पिगमेंट सूरज की रोशनी से प्रभावित होता है. अगर स्किन का रंग डार्क है तो मेलेनिन पिगमेंट स्किन को सूरज की रोशनी से बचाता है. इसकी वजह से विटामिन डी की कमी होने लगती है. 
बढ़ती उम्र- जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर की विटामिन को बनाने की क्षमता भी कम हो जाती है. इसलिए विटामिन डी की कमी ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती है. इसलिए उम्र के साथ-साथ विटामिन की कमी को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें. 
मेडिकल कंडीशन- कई बार मेडिकल प्रॉब्लम होने की वजह से भी विटामिन डी की कमी हो जाती है. अगर आपकी कोई ऐसी दवा चल रही है जिससे विटामिन डी का स्तर कम होता है तो कोर्स पूरा करने के बाद इसपर विटामिन की कमी पर भी ध्यान दें. 
ब्रेस्ट फीडिंग- अगर आप एक मां हैं तो आपके अंदर विटामिन डी की कमी हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को ज्यादा विटामिन की जरूरत होती है. अगर इसके स्तर पर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो बच्चा भी प्रभावित हो सकता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ