Bone Heal Spinal Fractures: आजकल कब, क्या और कैसे चमत्कार हो जाए, पता ही नहीं चलता. जो चीजें कभी असंभव लगती थीं, वही चीजें आज शोध और तकनीक के जरिए संभव हो रही हैं. जी हां, हम सही कह रहे हैं. हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जो रीढ़ की हड्डी की चोटों के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है. इस नए शोध के मुताबिक, इंसान की चर्बी में कुछ कोशिकाएं ऐसी होती हैं, जो रीढ़ की हड्डी को ठीक करने का काम करती हैं. वो कैसे आइए इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं.
ओसाका मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय ने की रिसर्च
ओसाका मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय ने शोध में इंसान की चर्बी से निकाले गए स्टेम कोशिकाओं का इस्तेमाल रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर की मरम्मत के लिए किया. यह रिसर्च चूहों पर की गई, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी की चोटों को आसानी से ठीक किया.
स्पाइनल इंजरी में आएगी काम
शोधकर्ताओं का कहना है कि चर्बी से निकाली गई स्टेम सेल्स न सिर्फ नसों को दोबारा जीवन देते हैं, बल्कि सूजन और दर्द को भी करते हैं. रिसर्ज के अनुसार, इन कोशिकाओं की मदद से स्पाइनल इंजरी के बाद होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है. हालांकि, यह पशु पर की गई रिसर्च थी, जिसे अब वैज्ञानिक इंसानों पर आजमाने की तैयारी में हैं.
इसे भी पढ़ें-प्रोटीन की कमी से कौन-कौन से रोग होते हैं? यहां जानिए कौन सी 7 चीजें खाने पर शरीर को मिलेगा Protein
लाखों मरीजों को मिलेगी राहत
अगर यह परीक्षण सफल रहा, तो भविष्य में रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोटों का इलाज बिना सर्जरी के आसानी से किया जा सकेगा. हेल्थ सेक्टर में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो लाखों मरीजों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है.
रिसर्च भविष्य में होगी सफल
डॉ. ताकाहाशी और उनकी पूरी टीम इस पर काम कर करे हैं और आने वाले समय में इलाज करना थोड़ा आसान हो जाएगा. इस अध्ययन ने रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर पर ज्यादा जोर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- Sherlyn Chopra ने हटवाए नकली स्तन, बयां किया Breast Implants करवाने का दर्द, आप भी जानिए क्या होते हैं साइड इफेक्ट्स
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines