हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Body Dehydrated Signs: कैसे पता चलेगा आपकी बॉडी डिहाइड्रेट है? डॉक्टर ने बताए 3 तरीके

Body Dehydrated Signs: शरीर को भोजन और पानी दोनों की आवश्यकता होती है। पानी एकमात्र ऐसा पेय पदार्थ है जिसके बिना जीवन की कल्पना मुश्किल होती है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आइए आपको बताते हैं डिहाइड्रेशन के 3 साइन्स।

विज्ञापन

Body Dehydrated Signs: जल ही जीवन है, यह बात तो आपने जरूर सुनी होगी। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पानी हमारे जीवन का आधार है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल होता है। धरती पर मौजूद हर इंसान को पानी की जरूरत होती है, फिर चाहे वो मनुष्य हो या फिर कोई अन्य पशु। पानी की कमी होने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है, जो कि सही नहीं है क्योंकि डिहाइड्रेशन से आपका शरीर कमजोर और डैमेज हो सकता है। जब हमारी बॉडी डिहाइड्रेट होती है तो हमें कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है। चलिए आपको बताते हैं बॉडी डिहाइड्रेट के क्या संकेत होते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर मोहित शर्मा, जो कि अमृता अस्पताल में सीनियर कंसलटेंट हैं, ल्ल्लनटॉप से बातचीत में बताते हैं कि पानी की कमी होना गंभीर समस्या हो सकती है क्योंकि हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी का होता है। इसलिए, पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। आपको बताते हैं डिहाइड्रेशन के 3 संकेत जो हमारी बॉडी में नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

Dehydration के 3 संकेत

1. स्किन पिंच टेस्ट- इसमें आपको अपनी त्वचा को हल्का सा पिंच करके देखना है कि वहां स्किन कितनी जल्दी अपने पुराने फॉर्म में आ जाती है। अगर पानी की कमी होगी तो वहां की त्वचा में ड्राइनेस नजर आएगी। इसके लिए आपको पेट या फिर हथेली के ऊपर की त्वचा को खिंचकर देखना होगा।

2. टंग टेस्ट- इसके लिए आपको अपनी जीभ का रंग चेक करना होता है। आप अपने शीशे के सामने खड़े होना है और जीभ को देखना है। अगर आप धूप में टंग टेस्ट कर सकते हैं, तो उसमें रिजल्ट आपको सही मिलेगा। चेक करने के लिए आप अपनी जीभ को पूरा बाहर निकालें और उस पर देखें कि कोई सफेद परत तो नहीं दिखाई दे रही है। सफेद परत होने का मतलब आप डिहाइड्रेट हैं।

विज्ञापन

3. पसीना कम आना- शरीर में पानी की कमी होने से बॉडी में पसीना भी कम आता है। गर्मियों के मौसम में या फिर हैवी इंटेंस एक्सरसाइज करने के बाद भी पसीना पहले की तुलना में कम आ रहा है या फिर बिल्कुल नहीं आ रहा है, तो आपको समझना होगा कि शरीर में पानी की कमी हो रही है। इसके अलावा, यूरिन का रंग अगर गाढ़ा दिखाई दे रहा है, तो यह भी संकेत है कि आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

HISTORY

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola