प्रोटीन से भरपूर है Blue Cheese, जानें खाने के 7 चौंकाने वाले फायदे

Blue Cheese Benefits: चीज एक ऐसा फूड आइटम है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद है। आपने कई प्रकार की चीज खाई होगी, जैसे – मोजेरेला चीज, चीज स्प्रेड या फिर कॉटेज चीज। पर कभी ब्लू चीज का नाम सुना है या फिर खाई है? चलिए, जानते हैं इस चीज के बारे में और इसके फायदे।

blue cheese benefits

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Blue Cheese Benefits: चीज दूध से बनने वाला एक डेयरी प्रोडक्ट है। ये सेहत के लिए हेल्दी होती है। Cheese एक मिल्क प्रोडक्ट है यानी ये कैल्शियम से भरपूर भी होती है । चीज दुनियाभर में खाई जाती है, इसे पसंद करने की लिस्ट में बच्चे और बड़े सभी शामिल हैं। इसको सैंडविच, पिज्जा या बर्गर में यूज किया जाता है, मगर इंडिया में तो Cheese के परांठे, मैगी से लेकर डोसा भी लोग खूब चाव से खाते हैं।

विज्ञापन

हालांकि, चीज कई प्रकार की होती है, जिनका स्वाद और इस्तेमाल अलग-अलग होता है, जैसे- ⁠ ⁠मोजेरेला चीज, चेडर चीज, फेटा चीज और कॉटेज चीज काफी कॉमन हैं। ये सभी चीज बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। ब्लू चीज भी Cheese का एक टाइप है। क्या आपने कभी खाया है यह चीज, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इस ब्लू Cheese के बारे में और इसे खाने के क्या फायदे हैं।

विज्ञापन

ब्लू चीज क्या है?

ब्लू चीज एक प्रकार का चीज है जिसमें नीले और हरे रंग के धब्बे होते हैं। यह Cheese ब्लू मोल्ड के साथ तैयार किया जाता है, जो एक प्रकार का फंगस है जो चीज में नीले या हरे धब्बे बनाता है। इस Cheese को पहली बार यूरोप में बनाया गया था। ब्लू चीज भी कई प्रकार के होते हैं। जैसे- गोर्गोन्जोला, ⁠ रोकफोर्ट, स्टिल्टन और डनबार्टन ब्लू। ब्लू Cheese का स्वाद हल्का खट्टा और कड़वा होता है। इसे एसिडिक तरीके से फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसलिए इस चीज में एक तेज गंध भी होती है।

विज्ञापन

इस चीज को खाने के 7 फायदे हैं

1.⁠ ⁠प्रोटीन

ब्लू चीज प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो शरीर के लिए आवश्यक होता है। इस प्रोटीन से हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ होती है। शाकाहारी लोगों के लिए यह Cheese प्रोटीन की पूर्ति के लिए फायदेमंद रहेगी।

विज्ञापन

2.⁠ ⁠कैल्शियम

ब्लू Cheese में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। इसे खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। ब्लू चीज के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) की बीमारी से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन
blue cheese benefits know here

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3.⁠ ⁠विटामिन और मिनरल्स

विज्ञापन

ब्लू चीज में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जैसे कि विटामिन ए, विटामिन बी, और कॉपर। ब्लू Cheese विटामिन बी-12 का भी बढ़िया सोर्स है, यह विटामिन हमारे पूरे शरीर और दिमाग के लिए जरूरी तत्व होता है। इस चीज के सेवन से याददाश्त तेज होती है।

4.⁠ ⁠पाचन में मदद

विज्ञापन

ब्लू चीज में मौजूद फंगस पाचन में मदद करता है और पेट को स्वस्थ रखता है। ब्लू Cheese को गट हेल्थ के लिए सहायक माना जाता है, क्योंकि इस चीज को फर्मेंटेशन के प्रोसेस से बनाया जाता है। यह Cheese इम्यून पॉवर को बढ़ाता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

5.⁠ ⁠इम्यून सिस्टम को मजबूत करें

विज्ञापन

ब्लू Cheese में कई हेल्दी प्रोबायोटिक्स और गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी अच्छी रहने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे और ना ही आपको कोई फ्लू, कोल्ड या खांसी जल्दी घेरेगी।

6.⁠ ⁠एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज

ब्लू चीज में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन होने से बचाते हैं। ब्लू Cheese अर्थराइटिस और हड्डियों की समस्याओं में बहुत लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

7.⁠ ⁠ हृदय रोग से बचाए

इस चीज को खाने से हार्ट हेल्थ बढ़िया रहती है। ब्लू Cheese में ऐसे कई गुण हैं, जिससे आपका ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। ब्लू चीज कार्डियो की बीमारियों में भी असरदार है। हृदय रोगियों को इस Cheese का सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ