Blood Pressure Study: ब्लड प्रेशर बढ़ने और कम होने की स्थिति गंभीर होती है। दोनों का ही उतार-चढ़ाव गंभीर बीमारियों का बुलावा है। इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लो बीपी से हार्ट फेलियर और स्ट्रोक आ सकता है। वहीं, हाई बीपी से हार्ट अटैक आ सकता है। साथ ही, किडनी डैमेज हो सकती है। एक नई रिपोर्ट में पाया गया है कि काम करते समय बीपी का अप-डाउन ज्यादा होता है। वहीं, काम करते वक्त अगर खड़ा होना पड़ता है तो इसका ब्लड प्रेशर पर ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही, ज्यादा बैठे रहने से बीपी बेहतर रहता है। रिपोर्ट में जानते हैं बीपी से संबंधित सभी जरूरी बातें।
कहां हुई है रिसर्च?
यह रिसर्च फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टर्कू द्वारा की गई थी। दरअसल, जर्नल मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में प्रकाशित एक खबर के अनुसार ही इस बात की पुष्टि की गई है कि खड़े रहने से बीपी पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। रिसर्च में ब्लड प्रेशर को लेकर बताया गया है कि रात और दिन के समय बीपी अलग-अलग होता है। दिन के समय दिल पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिससे दिल की नसें दबती हैं। वहीं, रात के समय में अगर ब्लड प्रेशर सही तरीके से कम नहीं होता है, तो नसों में कठोरता आती है। इससे हमारे हृदय पर अधिक बोझ पड़ता है। यह दिल की बीमारियों के रिस्क को भी बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
ऑफिस में खड़ा रहना नुकसानदायक
रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऑफिस में वर्क लोड होता है। वहीं, अगर स्थिति खड़े रहकर काम करने की है, तो इससे बॉडी की नसों में सिकुड़न आ जाती हैं और हार्ट को पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
फोटो क्रेडिट- freepik
कैसे हुआ खुलासा
रिपोर्ट की मानें तो रिसर्च में नगरपालिका के कर्मचारियों का ऑफिस के दौरान बीपी का मापा गया, जिसमें इन लोगों की जांघों पर एक डिवाइस फिट कर, हर 30 मिनट का ब्लड प्रेशर मापा गया था। इस टेस्टिंग के जरिए ही खड़े रहने वाले लोगों में हाई बीपी होने का खुलासा किया गया है। रिसर्चर्स ने बताया जो लोग खड़े रहकर ज्यादा काम करते हैं, उन्हें नियमित रूप से व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
17 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
21 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
22 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines