Foods To Avoid Blood Cancer: कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं. अब तो कैंसर कभी भी हो जाता है और ज्यादातर लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं. मुंह के कैंसर के साथ-साथ ब्लड कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें खून बनाने वाली कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं. यह समस्या बोन मैरो, लिंफेटिक सिस्टम और खून को प्रभावित करती है. ब्लड कैंसर के मुख्य प्रकारों में ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा शामिल हैं. इस बीमारी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आनुवंशिक बदलाव, कमजोर इम्यूनिटी और गलत आदतें भी शामिल हैं. हालांकि, हर किसी का परहेज और फायदा अलग हो सकता है, लेकिन कुछ चीजों से परहेज कर इसके खतरे को कम किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं ब्लड कैंसर के संभावित कारण और 5 चीजें जिनसे परहेज करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- थायराइड और पाइल्स से राहत चाहते हैं? आज ही अपनाएं बाबा रामदेव के बताए असरदार उपाय
ब्लड कैंसर क्या होता है?
ब्लड कैंसर एक बीमारी है जिसमें खून बनाने वाली कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं. यह बीमारी बोन मैरो, रक्त और लिंफेटिक सिस्टम को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है. सामान्य स्थिति में शरीर स्वस्थ रक्त कोशिकाएं बनाता है, लेकिन ब्लड कैंसर में खराब कोशिकाएं तेजी से बढ़कर स्वस्थ कोशिकाओं की जगह ले लेती हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है.
सामान्य लक्षण
- लगातार थकान
- बार-बार बुखार या संक्रमण
- वजन कम होना
- शरीर पर आसानी से चोट या खून बहना
- सूजी हुई लिम्फ नोड्स
ब्लड कैंसर के कारण
- कमजोर इम्यूनिटी होना
- रेडिएशन में बदलाव होना
- केमिकल एक्सपोजर
- पहले से कैंसर का इलाज होना
- कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी
ब्लड कैंसर में इन 5 चीजों से करें परहेज
- आपको धूम्रपान या तंबाकू से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं.
- इस दौरान प्रोसेस्ड और जंक फूड नहीं खाने चाहिए. प्रोसेस्ड फूड शरीर में सूजन और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बन सकता है, जो कैंसर का जोखिम बढ़ा सकता है.
- आपको पेंट, पेट्रोलियम और इंडस्ट्रियल केमिकल के संपर्क में काम करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी.
- आपको हमेशा ज्यादा रेडिएशन वाले एक्सपोजर से भी परहेज करना चाहिए. अनावश्यक एक्स-रे या रेडिएशन टेस्ट बार-बार करने से बचना चाहिए.
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने से बचना चाहिए. कई बार कम नींद, तनाव, व्यायाम की कमी और मोटापा भी कैंसर के जोखिम को बढ़ा देते हैं.
इसे भी पढ़ें- चलते-उठते जोड़ों से आती है कट-कट की आवाज? जानें इसके पीछे की असली वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
10 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
13 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
13 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
15 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
16 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines