Black Tea Benefits for Health: धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है और विंटर सीजन आने वाला है। बदलते मौसम में आपकी इम्यूनिटी वीक हो जाती है जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
अगर आप सुबह चाय पीने का शौक रखते हैं तो आपको अपनी रोजाना की चाय को ब्लैक टी से रिप्लेस कर सकते हैं क्योंकि बिना दूध की चाय आपके लिए एक टॉनिक की तरह काम करती है। इसलिए आज हम आपके लिए काली चाय बनाने का तरीका और पीने के फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – Boston University के वैज्ञानिकों का नया Covid स्ट्रेन विकसित करने का दावा, जो आग से खेलने जैसा है
सर्दियों के लिए कौन सी चाय है बेहतर?
दिन की शुरुआत में अगर आप कोई भी चाय पीते हैं तो इससे आपको सीने में जलन, पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह उठकर आपको सबसे पहले थोड़ा-सा ताजा पानी या गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इसके बाद आप काली चाय यानी ब्लैक-टी (Black Tea) का सेवन करें।
काली चाय पीने का सही तरीका क्या है?
काली चाय के स्वाद और गुणों को बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक, तुलसी पत्ती, लौंग, हरी इलायची, बड़ी इलायची जैसी चीजें डालें। अगर आपका मूड उदासी से भरा रहता है जिसकी वजह से आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगता है तो आप काली चाय में बहुत आधा इंच से भी कम दालचीनी डालकर पी सकते हैं। दिन में एक बार इस चाय का सेवन करने आपको लाभ मिलता है।
काली चाय पीने के लाभ
- आपके पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें।
- काली चाय में पोलीफेनॉल्स जैसे एंटिऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे आपका शरीर फ्री रेडिकल्स होने वाले नुकसान से बचता है।
- काली चाय के सेवन से आपको हाई कॉलेस्ट्रॉल, लो ब्लड प्रेशर, खांसी, पेट में भारीपन, उदासी और पाचन धीमा होना आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
7 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
10 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines