Black Tea Health Benefits: बदलते मौसम में टॉनिक की तरह काम करती है ब्लैक-टी, इस विधि से करें सेवन

Black tea

Black tea

विज्ञापन

Black Tea Benefits for Health: धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है और विंटर सीजन आने वाला है। बदलते मौसम में आपकी इम्यूनिटी वीक हो जाती है जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

अगर आप सुबह चाय पीने का शौक रखते हैं तो आपको अपनी रोजाना की चाय को ब्लैक टी से रिप्लेस कर सकते हैं क्योंकि बिना दूध की चाय आपके लिए एक टॉनिक की तरह काम करती है। इसलिए आज हम आपके लिए काली चाय बनाने का तरीका और पीने के फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-

विज्ञापन

सर्दियों के लिए कौन सी चाय है बेहतर?

दिन की शुरुआत में अगर आप कोई भी चाय पीते हैं तो इससे आपको सीने में जलन, पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह उठकर आपको सबसे पहले थोड़ा-सा ताजा पानी या गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इसके बाद आप काली चाय यानी ब्लैक-टी (Black Tea) का सेवन करें।

काली चाय पीने का सही तरीका क्या है?

काली चाय के स्वाद और गुणों को बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक, तुलसी पत्ती, लौंग, हरी इलायची, बड़ी इलायची जैसी चीजें डालें। अगर आपका मूड उदासी से भरा रहता है जिसकी वजह से आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगता है तो आप काली चाय में बहुत आधा इंच से भी कम दालचीनी डालकर पी सकते हैं। दिन में एक बार इस चाय का सेवन करने आपको लाभ मिलता है।

विज्ञापन

काली चाय पीने के लाभ

  • आपके पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें।
  • काली चाय में पोलीफेनॉल्स जैसे एंटिऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे आपका शरीर फ्री रेडिकल्स होने वाले नुकसान से बचता है।
  • काली चाय के सेवन से आपको हाई कॉलेस्ट्रॉल, लो ब्लड प्रेशर, खांसी, पेट में भारीपन, उदासी और पाचन धीमा होना आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ