Black Salt Water Health Benefits: काला नमक ठंडी तासीर वाला नमक है जो पेट को ठंडा करने के साथ-साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाने में हेल्प करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में काला नमक मिलाने से बेनिफिट्स और बढ जाते हैं। काले नमक को सलाद, रायता और फलों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
बहुत से लोग काले नमक को सिर्फ स्वाद की वजह से खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के गुणों का खजाना भी कहा जाता है। इसमें पोटैशियम,कैल्शियम और मैग्नीशियम का लेवल नॉर्मल नमक के मुकाबले काफी ज्यादा है। तो चलिए जान लेते हैं खाली पेट काला नमक का पानी पीने के कई हेल्थ बेनिफिट्स..
काले नमक के फायदे
पाचन में सुधार
काला नमक का पानी पीने से पाचन तंत्र को सुधारा जा सकता है। यह पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्याओं को कम करता है और एसिडिटी को भी कंट्रोल करता है।
डिटॉक्सिफिकेशन
यह शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है। काला नमक का पानी पीने से लिवर और किडनी के फंक्शन में सुधार होता है और शरीर के डिटॉक्स प्रोसेस को तेज करता है।
वजन घटाना
काला नमक का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कम करने में हेल्प मिलती है। यह फैट को बर्न करने में मदद करता है और भूख को भी कंट्रोल करता है।
हाइड्रेशन
सुबह-सुबह काला नमक का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। छाछ, दही, रायता में आप काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।
स्किन हेल्थ
काला नमक का पानी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाता है और एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही, यह त्वचा को डिटॉक्सिफाई करता है, जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार बनी रहती है। इन बेनिफिट्स के अलावा, काला नमक का पानी पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और एनर्जी लेवल में सुधार होता है।
ये भी पढ़ें- Fatty Liver की समस्या से हैं परेशान? कमाल कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines