Black Pepper Water Tips: काली मिर्च का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के तौर पर या दांत में दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है. मगर क्या आपको पता है कि इसका पानी हमारी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है. अगर लगातार काली मिर्च का पानी पिया जाए तो शरीर को कई चौंकाने वाले फायदे मिल सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप रोज सुबह खाली पेट काली मिर्च का पानी पीते हैं, तो सिर्फ दो हफ्तों में शरीर में कई फायदे देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं काली मिर्च के पानी के फायदे, इसे बनाने का सही तरीका क्या-
काली मिर्च का पानी कैसा होता है?
काली मिर्च एक खुशबूदार मसाला है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जब काली मिर्च को पानी में उबालकर पिया जाता है, तो इसके औषधीय गुण शरीर को अंदर से मिल जाते हैं. बाद में यही बीमारियों से बचाने का काम करते हैं.
काली मिर्च का पानी पीने के 3 फायदे | Kali Mirch Ka Pani Peene Ke Fayde
फेफड़ों को मजबूत बनाने का करेगा काम
काली मिर्च का पानी फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है. साथ ही, पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है। 2 हफ्ते तक फेफड़े साफ होना शुरू हो जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- Health Tips: चाहते हैं लंबी उम्र? ये 5 बोरिंग आदतें आपकी लाइफ को बना सकती हैं हेल्दी
चेहरे को साफ करने में मददगार
काली मिर्च का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. जिससे चेहरा बिल्कुल साफ होता है. अगर आपको कोई स्किन एलर्जी है तो यह पानी फायदेमंद हो सकता है. बस आपको पानी में 3 से 4 काली मिर्च को डालकर पीना होगा.
नींद अच्छी आएगी
काली मिर्च का पानी पीने से स्ट्रेस कम होगा और नींद अच्छी आएगी. यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिन्हें नींद ना आने की समस्या है. अगर आपका रूटीन खराब है तो 2 हफ्ते तक काली मिर्च का पानी पीकर देखें.
कैसे बनाएं काली मिर्च का पानी?
काली मिर्च का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गर्म करने के लिए रख दें. फिर 4 काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से उबाल लें.
इसे भी पढ़ें- Health and Weight Loss: डायटिंग नहीं, हरी मिर्च से घटेगी पेट की चर्बी, जानें इसके अद्भुत फायदे
अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
58 mins agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
2 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
2 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
4 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
6 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
22 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines