Health Tips: चाहते हैं लंबी उम्र? ये 5 बोरिंग आदतें आपकी लाइफ को बना सकती हैं हेल्दी

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने आप को फिट रखना चाहते हैं. जिसके लिए कुछ आदतों को भी अपना लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं हेल्दी लाइफ पाने के लिए कुछ टिप्स के बारे में, जिन्हें आप अपना सकते हैं और अपने आप को फिट रख सकते हैं.

health tips

हेल्दी रहने के ये आसान टिप्स हर किसी को जानने चाहिए. Image Source Freepik

Health Tips: आज के तेज रफ्तार जीवन में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की पहली प्राथमिकता बन गई है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं कोई डाइट फॉलो करता है, तो कोई घंटों जिम में मेहनत करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी-छोटी हेल्दी आदतें भी आपको फिट रख सकती हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कौन सी वे आदतें हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं और अपने आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

इन हेल्दी आदतों को करें फॉलो | Follow These Tips

समय पर सोना और उठना

अगर आप रोजाना समय पर सोते और उठते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक हो सकता है. यह आपके शरीर की बॉडी क्लॉक को संतुलित रखता है. इससे नींद की क्वालिटी सुधरती है, साथ ही हार्मोन बैलेंस रहते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

विज्ञापन

हेल्दी खाना खाना

अगर आप बाहर का बहुत ज्यादा खाते हैं, तो आज से ही इसे बंद कर दें. ज्यादा मसालेदार या जंक फूड की बजाय सादा, घर का बना खाना खाएं. यह भले थोड़ा बोरिंग लगे, लेकिन यही आदत आपके दिल, पाचन तंत्र और स्किन के लिए सबसे फायदेमंद होती है.

विज्ञापन

रोजाना थोड़ी-सी वॉक करना

बहुत से लोग वॉक करना पसंद नहीं करते. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आज से ही टहलना शुरू करें. 20–30 मिनट की रोजाना वॉक शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, स्ट्रेस कम करती है और दिमाग को फ्रेश रखती है.

पर्याप्त पानी पीना

पानी पीना तो हर कोई जानता है, लेकिन दिनभर बीच-बीच में पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करता है, स्किन को ग्लो देता है और एनर्जी लेवल बनाए रखता है.

विज्ञापन

डिजिटल डिटॉक्स और मेडिटेशन

थोड़ा वक्त अपने फोन और सोशल मीडिया से दूर रहकर खुद के साथ बिताएं. यह न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि हार्ट हेल्थ और फोकस को भी बेहतर बनाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ