Black Grapes Benefits: काले अंगूर में है बेमिसाल खूबियां, इन 5 बीमारियों से लड़ने में करते हैं मदद

Black Grapes Benefits kale angoor khane ke fayde

Black Grapes Benefits kale angoor khane ke fayde

Black Grapes Benefits: सर्दियों के मौसम में काले अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं। यह काले अंगूर शरीर में कई तरह के विकारों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। आधुनिक और आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में लोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां त्वचा और बालों की परेशानियों से जूझ रहे हैं। काले अंगूर इन सभी बीमारियों से लड़ने में रामबाण औषधि के रूप में काम करते हैं।

विज्ञापन

डायबिटीज

इन अंगूरों में रेस्वेराट्रॉल होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है। शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा काले अंगूर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित करता है।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर

यह अंगूर शरीर में खून के बहाव को बढ़ाते है। वहीं, इससे एकाग्रता और याद्दाश्त बढ़ती है। यह माइग्रेन को काफी हद तक कम करने में मददगार हैं।

विज्ञापन

हार्ट अटैक

इसमें साइटोकेमिकल्स होते हैं जो मानव शरीर में दिल को स्वस्थ रखने और वजन घटाने में कारगर हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के टॉक्सिक कैमिकल्स को मारते हैं। इसमें ऑरगैनिक एसिड, पॉलीओस पाचन क्रिया मजबूत करता है। गैस्ट्रिक परेशानियों को कम करता है।

विज्ञापन

यह भी हैं फायदे

  • फेफड़ों में नमी बढ़ाता है
  • अस्थमा से लड़ने में मदद करता है
  • स्तन, लंग्स, प्रोस्टेट और आंत के कैंसर का खतरा कम करते हैं
  • आंखों की रोशनी सुधारने में फायदेमंद
  • झुर्रियां हटाते हैं और त्वचा को बूढ़ा दिखने से रोकते हैं
  • बालों का गिरना, रूसी, सफेद होना जैसी परेशानियां दूर होती है

और पढ़िए –Beauty Tips: बिना मेकअप खूबसूरती बढ़ाने के ये हैं 8 तरीके, हर कोई पूछेगा बेदाग त्वचा के राज

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना है ।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ