Black Coffee Benefits: काली कॉफी पीने का चलन आजकल लोगों में काफी बढ़ गया है. इस ड्रिंक को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं. अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो शरीर को इसके अनगिनत लाभ मिलते हैं. मगर क्या इस ड्रिंक को खाली पेट पीना चाहिए? दरअसल, चाय-कॉफी जैसी ड्रिंक्स को लोग सुबह ज्यादा पीते हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी तत्व होते हैं जिनसे गैस-एसिडिटी की समस्या होती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ब्लैक कॉफी पीने का सही समय और तरीका क्या है.
खाली पेट Black Coffee पीनी चाहिए?
इस बारे में अपोलो अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संतोष आनंद के एस बताते हैं कि अधिकतर इंडियन हाउसहोल्ड में लोग सुबह ही इन ड्रिंक्स को पीते हैं लेकिन इनमें टैनिन्स होते हैं. खाली पेट अगर इसे पिएंगे तो टैनिन्स पेट में एसिड रिफ्लक्स को बढ़ावा देते हैं. इससे सीने में दलन और बहुत ज्यादा एसिडिटी होती है.
काली कॉफी पीने का सही तरीका क्या है?
अगर आपको ब्लैक कॉफी पीनी है ताकि उसके फायदे मिल सकें, तो सुबह के समय ही इसे पिएं. कॉफी पीने से पहले आपको 1 गिलास सादा या हल्का गुनगुना पानी पी लेना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं ऐसा करने से कॉफी के नुकसान नहीं होते हैं. ब्लैक कॉफी से नींद की समस्या हो सकती है इसलिए शाम के बाद इसे पीने से बचना चाहिए.
Black Coffee पीने के 5 फायदे। Benefits of Drinking Black Coffee
ब्लैक कॉफी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है. अगर कोई वर्कआउट से पहले इसे पीता है तो शरीर को एनर्जी मिलती है. इससे वर्कआउट ज्यादा प्रभावी भी हो जाता है. ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है जिससे वजन कम होता है.
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट पिएं अर्जुन छाल का पानी, कोलेस्ट्रॉल से लेकर दिल की समस्याएं होंगी दूर, डॉक्टर ने बताए फायदे
1.फैटी लिवर की समस्या को भी कम करता है. ब्लैक कॉफी लिवर में जमा फैट को कम करने में काफी मदद करता है. नियमित रूप से 1 कप काली कॉफी बिना चीनी के पीने से काफी हद तक लिवर फैट को कम किया जा सकता है.
2.ब्लैक कॉफी पीने से मेंटल हेल्थ भी सुधरती है. इसमें सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन्स को रिलीज करने की क्षमता होती है. इसलिए, काली कॉफी पीने से स्ट्रेस कम होता है और मूड अपलिफ्ट होता है. ब्लैक कॉफी पीने से फोकस भी बढ़ता है.
3.हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद होता है. अगर कोई प्रतिदिन 2-3 कप कॉफी पीता है तो उसे स्ट्रोक का रिस्क भी कम हो जाता है. कॉफी में भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो नसों की ब्लॉकेज को दूर करते हैं.
4.टाइप-2 डायबिटीज के रिस्क को कम करने में भी ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए. ब्लैक कॉफी से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है.
5.ब्लैक कॉफी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है. अगर कोई वर्कआउट से पहले इसे पीता है तो शरीर को एनर्जी मिलती है. इससे वर्कआउट ज्यादा प्रभावी भी हो जाता है. ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है जिससे वजन कम होता है.
ये भी पढ़ें-सब्जियों से दिमाग में जा सकते हैं कीड़े, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें Vegetables को साफ
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
3 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
4 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
5 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
8 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
23 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines