चिकन खाने वाले सावधान! फिर से दस्तक दे चुका है बर्ड फ्लू

Bird Flu: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर जिले के कुछ भागों में बर्ड फ्लू का खतरा देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन ने 3 महीने के लिए मुर्गियों की बिक्री पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा 3 दिन तक चिकन की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। आखिर बर्ड फ्लू कैसे फैलता है और इसके लक्षण कैसे दिखते हैं, आइए जानें। 

bird flu

बर्ड फलू की बीमारी Image Credit: Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

एवियन इन्फ्लूएंजा मुख्य रूप से पक्षियों में मिलती है, लेकिन ये इंसानों में भी फैल सकती है। बर्ड फ्लू की वजह इन्फ्लूएंजा वायरस के विशेष स्ट्रेन होते हैं, जो नेचुरल रूप से जंगली पक्षियों में पाए जाते हैं। आइए जान लेते हैं बर्ड फ्लू के लक्षणों और इसके साथ ही बचाव के उपाय क्या कर सकते हैं।

बर्ड फ्लू क्या होता है?  

एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू, एवियन (Bird) इन्फ्लूएंजा (Flu) प्रकार A वायरस के संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी है। ये वायरस दुनिया भर में जंगली एक्वेटिक बर्ड में फैलती है और घरेलू पोल्ट्री और अन्य पक्षी और पशु प्रजातियों को संक्रमित कर सकते हैं।

बर्ड फ्लू के लक्षण

  • बुखार आना
  • खांसी होना
  • गले में दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द

ये भी पढ़ें- क्या वजन घटाने के लिए चाय छोड़ना जरूरी है?

विज्ञापन
  • सिरदर्द होना
  • कभी-कभी लूज मोशन होना
  • वोमिटिंग  होना

कैसे करें बचाव 

साफ-सफाई 

विज्ञापन

अगर आपके पास पक्षियों का झुंड है, तो अपने हाथों को साफ करना न भूलें। अच्छे से वॉश करें।

पक्षियों से दूरी बनाएं 

विज्ञापन

संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा उनके मल या डिस्चार्ज के संपर्क में आने से होता है।

पका खाना खाएं

विज्ञापन

चिकन और अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाएं। अगर आप हाई टेंपरेचर पर कुछ गर्म करते हैं, तो वायरस मर जाते हैं।

अवेयरनेस रखना 

विज्ञापन

पक्षी इन्फ्लूएंजा के बारे में सही जानकारी रखनी चाहिए।

पोल्ट्री फार्म 

विज्ञापन

अगर आपके आसपास के इलाके में बर्ड फ्लू का असर फैल रहा है, तो सबसे पहले पोल्ट्री फार्म पर जाने से बचें और दूरी बनाएं।

बर्ड फ्लू इंसानों को कैसे हो सकता है? 

संक्रमित पक्षियों की लार, म्यूकस और मल में एवियन फ्लू के वायरस मौजूद होते हैं। मनुष्यों का एवियन फ्लू वायरस से संपर्क तब होता है, जब कोई वायरस वाली चीज को टच करता है और फिर अपनी आंखें, नाक या मुंह को टच करता है। यह वायरस हवा में मौजूद बूंदों या डस्ट से भी फैल सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ