Biopsy Test Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही किसी की भी हालत खराब हो जाती है। विज्ञान के इतना विकास कर लेने के बाद भी अभी तक इस बीमारी का ठीक इलाज नहीं खोजा जा सका है। इसे लेकर कई तरह की अफवाहें भी चलती हैं। इस वजह से कई लोग इसकी जांच कराने से भी डरते हैं। इसमें सबसे पहला तो इसकी जांच को लेकर है। यानी मरीज के अंदर जो ट्यूमर है वह कैंसरस है भी या नहीं इसका पता लगाना। इसके लिए डॉक्टर बायोप्सी टेस्ट करने की सलाह देते हैं। इसमें कैंसर होने या नहीं होने का पता तो चलता ही है साथ ही उसके नेचर का भी पता चल जाता है कि वह कैंसर किस टाईप का है, जिससे डॉक्टरों को इलाज करने में आसानी होती है।
आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि कई मरीज कैंसर की बायोप्सी नहीं कराते हैं। इसके पीछे मिथ यह है कि बायोप्सी से कैंसर और फैल जाएगा। चूंकि बायोप्सी जांच के लिए ट्यूमर या गांठ के मांस का एक छोटा टुकड़ा लेकर लैब में भेजा जाता है। कुछ लोगों में यह धारणा है कि ट्यूमर में छेद करने से वह तेजी से फैलता है। समय पर बायोप्सी नहीं कराने की मरीजों की लापरवाही के चलते कैंसर बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें-बादाम खाने के शौकीन हैं तो सावधानियां बरतें, कहीं Liver को नुकसान न पहुंचे
क्यों है सबसे अच्छा टेस्ट
कैंसर का पता लगाने के लिए बायोप्सी टेस्ट को बहुत ही कारगर माना जाता है। कैंसर के लिए बायोप्सी को ही सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें कैंसर होने के शक वाली जगह से कुछ टिश्यूज को निकालकर लैब में भेजा जाता है। बायोप्सी कैंसर के इलाज का पहला कदम होता है। अगर बायोप्सी नहीं होगी तो कैंसर का निदान भी नहीं हो पाएगा, न उसका टाईप पता चल पाएगा न ही उसका इलाज हो पाएगा। इससे कैंसर के स्टेज का पता चलता है।
इससे नहीं फैलता कैंसर
डॉक्टरों के मुताबिक बायोप्सी से कैंसर नहीं बढ़ता है। यह कैंसर के इलाज के लिए बहुत जरूरी है। बिना बायोप्सी के पूरी तरह कंफर्म नहीं हो पाता है कि ट्यूमर या गांठ कैंसरस है या नहीं है। बिना बायोप्सी के कैंसर का इलाज संभव नहीं है। कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि बायोप्सी करने से कैंसर नहीं फैलता है। डॉक्टर बायोप्सी जांच के लिए मरीज को तभी भेजते हैं जब उन्हें कैंसर के लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसा नहीं है कि बायोप्सी कराने का मतलब आपको कैंसर हो ही गया है। बहुत बार ऐसा होता है कि बायोप्सी टेस्ट रिपोर्ट में पता चलता है कि ट्यूमर या गांठ कैंसर की नहीं है। इसलिए अगर डॉक्टर बायोप्सी जांच के लिए भेज दे तो भी आपको डरना नहीं चाहिए।
ये भी पढ़ें-क्या होता है नाइट फॉल या स्वप्नदोष? इसका आना सही या गलत, वो हर बात जो जानना है जरूरी
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
19 mins agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
14 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
15 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
16 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
19 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
19 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
23 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines