हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? दिल के डॉक्टर ने बताया इन 5 तरीकों से घर पर ही ठीक हो जाएगी ब्लड प्रेशर की दिक्कत

How To Reduce Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए आपको दवा खाते रहने की जरूरत नहीं है बल्कि खुद डॉक्टर की सलाह है कि ऐसी कुछ आम बातें हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो घर पर ही हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की यह बात.

विज्ञापन
घर पर तुरंत ब्लड प्रेशर कैसे कम करें?

BP Kaise Kam Kare: हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर ही साइलेंट किलर कहा जाता है. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज हैं तो इसके खतरों से भी वाकिफ होंगे. हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे रक्त धमनियों को डैमेज करने लगता है जिससे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते ब्लड प्रेशर को कम करना जरूरी होता है. ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लोग अक्सर ही ब्लड प्रेशर की दवाएं भी लेते हैं. लेकिन, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट यानी दिल के डॉक्टर साकेत गोयल का कहना है कि दवाओं से ज्यादा बेहतर लाइफस्टाइल के कुछ जरूरी बदलाव हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं. डॉ. साकेत गोयल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ये कौन से काम हैं जिन्हें रोजाना किया जाए तो ब्लड प्रेशर की दवा नहीं खानी पड़ेगी और ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक और डायस्टोलिक कम होने लगेगा.

यह भी पढ़ें – किस कमी से उंगलियों में झुनझुनी होती है? यह विटामिन हो सकता है वजह, जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत

बिना दवा कैसे कम होगा ब्लड प्रेशर

डॉक्टर का कहना है कि ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आमतौर पर जो दवाएं ली जाती हैं वो ब्लड प्रेशर को 15-16 mmHg सिस्टोलिक और 8 mmHg डायस्टोलिक ही कम करती हैं. इससे ज्यादा इन दवाओं का असर नहीं होता है. लेकिन, अगर आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं तो वजन घटाने से ही सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 20 mmHg तक कम हो सकता है. वहीं, एक्सरसाइज करने पर, नमक कम कर देने पर या प्राणायाम करने पर आप सिस्टोलिक और डायस्टोलिक 12-15 mmHg और 8-10 mmHg कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर की एक दवा (Blood Pressure Medicine) खा रहे हैं तो लाइफस्टाइल का हर एक बदलाव आपकी दवा पर निर्भरता को दूर कर सकता है और दवा से ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें –

  • रोज थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें
  • जंक फूड खाना कम कर दें
  • खाने में नमक कम डालें
  • पूरी नींद लें
  • स्ट्रेस कंट्रोल करें
  • धूम्रपान और एल्कोहल से दूरी बना लें.

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए फलों को खानापन में शामिल करें. इसके साथ ही, सब्जियां, पूर्ण अनाज, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, चिकन, सूखे मेवे, दाल और हेल्दी ऑयल्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आपकी डाइट में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स की मात्रा कम हो, एल्कोहॉल का सेवन ना करें, सोडियम या नमक (Salt) कम से कम खाएं और जिन चीजों में शुगर की मात्रा ज्याद होती है उन्हें डाइट से निकाल दें.

स्ट्रेस कम करना है बेहद जरूरी

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए स्ट्रेस मैनेज करना बेहद जरूरी है. तनाव ब्लड प्रेशर को ट्रिगर करता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप तनाव ना लें. इसके लिए मेडिटेशन की जा सकती है, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं, योगा किया जा सकता है और जिन भी एक्टिविटीज से स्ट्रेस कम होता है वो एक्टिविटीज की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें आदमी अपनी उम्र से बड़े क्यों दिखते हैं, डॉक्टर ने बताया पुरुषों में जल्दी बुढ़ापा आने का क्या कारण है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola