Bile VS Gallbladder: खाना पचाने में इन 2 अंगों का कितना रोल? डॉक्टर से जानें अंतर

Bile VS Gallbladder: पित्ताशय यानी गॉलब्लैडर एक छोटा अंग है जो पाचन के लिए पित्त यानी बाइल रिलीज करता है। ये दोनों एक दूसरे से संबंधित है लेकिन अलग भी हैं, जानिए कैसे।

Bile vs Gallbladder

Bile vs Gallbladder

Bile VS Gallbladder: गॉलब्लैडर का नाम तो आपने सुना ही होगा, मगर सिर्फ स्टोन की समस्या होने पर ही इस अंग का नाम सुना होगा। गॉलब्लैडर को पित्ताशय कहते हैं, पित्ताशय की पथरी एक गंभीर बीमारी है। वहीं, बाइल को पित्त कहते हैं। पित्ताशय और पित्त को एक-दूसरे से इंटरलिंक अंग है और डाइजेशन से जुड़े हैं। बाइल और गैलब्लैडर दोनों ही पाचन तंत्र के महत्वपूर्ण हिस्से हैं, लेकिन इनकी भूमिका और कार्य अलग-अलग होते हैं। आइए इन दोनों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

न्यूज नाइन में छपी एक खबर के अनुसार, डॉक्टर अपर्णा गोविल भास्कर, जो कि मुंबई के सैफी अस्पताल और नमहा अस्पताल में एक कंसल्टेंट बैरिएट्रिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन है, ने पित्त और पित्ताशय के बीच अंतर के बारे में बताया है। इसके लिए हमें दोनों अंगों के बारे में भी जानना होगा।

विज्ञापन

पित्ताशय क्या है?

गॉलब्लैडर एक छोटा सा अंग है जो नाशपाती जैसे दिखाई देता है और लिवर के नीचे स्थित होता है। इसका मुख्य कार्य बाइल को इक्ट्ठा करना और पाचन के समय इसे बाहर निकालना है। गॉलब्लैडर बाइल को लिवर से लेकर उसे संग्रहीत करता है और पाचन क्रिया के दौरान जब शरीर को फैट को पचाने की जरूरत होती है, तो गॉलब्लैडर बाइल को आंतों में भेजता है।

विज्ञापन

Bile क्या है?

बाइल एक पीले-हरे रंग का लिक्विड है, जो लिवर द्वारा उत्पन्न होता है। यह पाचन क्रिया के दौरान फैट के पाचन में सहायक होता है। बाइल यानी पित्त लिवर में बनती है और इसमें पानी, बाइल सॉल्ट्स, बाइल पिगमेंट्स जैसे कि बिलीरुबिन, कोलेस्ट्रॉल, और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। पित्त की मदद से शरीर चिकने भोजन को घोलता है। इसके बिना, आपका शरीर फैट को पचाने के लिए संघर्ष करता है जिससे सूजन, घबराहट और शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

gallstones symptoms

विज्ञापन

बाइल और गॉलब्लैडर के बीच अंतर

बाइल लिवर की मदद से बनता है। वहीं, गॉलब्लैडर के नीचे स्थित एक छोटा अंग है। वबाइल वसा के पाचन में मदद करता है और गॉलब्लैडर बाइल को स्टोर करता है। पित्त का काम पाचन में मदद करना और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालना है और इसका रंग भी पीला या हरा होता है।

बाइल और गॉलब्लैडर में होने वाली समस्याएं

गॉलब्लैडर में पथरी- गॉलब्लैडर में बाइल के घटक जब जमा हो जाते हैं, तो पथरी बन सकती है। यह गॉलब्लैडर की पथरी होती है, जिससे गॉलब्लैडर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और दर्द भी होता है।

विज्ञापन

गॉलब्लैडर में सूजन- गॉलब्लैडर में सूजन हो सकती है, जो आमतौर पर पथरी के कारण होती है।

बाइल रिफ्लक्स- बाइल का आंतों से वापस पेट में आना, जो कि पेट के अल्सर और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ