Bhook Badhane Ke Liye Kya Khaye: भूख ना लगने पर व्यक्ति कम खाता है और कम खाने पर शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते. इससे ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक दिक्कतें भी हो सकती हैं. वहीं, भूख ना लगना पाचन संबंधी दिक्कतों की वजह से भी हो सकता है. कई बार व्यक्ति को इतना तनाव हो जाता है कि कुछ खाने का मन नहीं करता. ऐसे में भूख ना लगने की समस्या का निदान बता रहे हैं आचार्य बालकृष्ण. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) का कहना है कि सही तरह से तुलसी (Tulsi) खा ली जाए तो भूख ना लगने की दिक्कत दूर हो सकती है.
भूख बढ़ाने के लिए कैसे खाएं तुलसी
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जिन लोगों को भूख नहीं लगती है वे तुलसी के सेवन से फायदा पा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि अदरक, कालीमिर्च, तुलसी के पत्ते, मिर्च और नमक को एकसाथ मिलाकर चटनी बना लेनी है. इस चटनी को भोजन के साथ खाने पर भूख बढ़ने (Appetite Increase) लगती है. यह चटनी पेट की अन्य परेशानियों को दूर करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है.
इस बात का खास ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा तुलसी की पत्तियां (Tulsi Leaves) ना खाएं. अति किसी भी चीज की बुरी होती है इसीलिए तुलसी की पत्तियों का सीमित मात्रा में ही सेवन करें.
यह भी पढ़ें – क्या पायरिया घर पर ठीक हो सकता है? बाबा रामदेव ने बताया ऐसे बनाएं दंत मंजन, साफ हो जाएंगे दांत
तुलसी के ये भी हैं फायदे
उल्टी से निजात – जी मितलाने लगे या उल्टी जैसा महसूस हो तो तुलसी के 4-6 पत्तों का रस लेकर उसमें अदरक का रस और शहद मिलाकर चाट लें. इससे जी मितलाने की दिक्कत दूर हो जाती है.
सर्दी-जुकाम में लाभकारी – अगर आपको निमोनिया हो गया है या सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो 50 ग्राम सूखे हुए तुलसी के पत्तों में 25 ग्राम अदरक, 15 ग्राम कालीमिर्च और 10 ग्राम इलायची को कूटकर आधा किलो पानी में उबालें. जब पानी 200 ग्राम तक बच जाए तो इस काढ़े में चीनी मिलाकर गाढ़ा कर लें. यह कफ सिरप की तरह काम करता है. इसे सुबह-शाम 2-2 चम्मच पिएं.
याद्दाश्त बढ़ाने में असरदार – तुलसी के पत्तों के फायदे याद्दाश्त बढ़ाने में भी नजर आते हैं. स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए 4 से 5 तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं. इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है.
हटेंगी बालों से जुएं – बालों में जुएं पड़ गई हैं तो तुलसी का इस्तेमाल करके देखें. तुलसी के पत्तों को पीसकर इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से बालों की जुएं खत्म हो जाती हैं और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं सो अलग.
भूख ना लगना कोई बीमारी तो नहीं है?
अक्सर बुखार, बहुत ज्यादा गर्मी, तनाव फूड पॉइजनिंग या पेट की किसी और दिक्कत में अस्थायी रूप से भूख नहीं लगती है. लेकिन. अगर लंबे समय तक भूख नहीं लग रही है तो यह लिवर की बीमारी जैसे फैटी लिवर या लिवर सिरोसिस, पीलिया या खून की कमी का संकेत हो सकता है. बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं तो उन्हें भूख नहीं लगती है, वहीं किडनी की समस्याएं भूख ना लगने की वजह बनती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
50 mins agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
5 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines