CM भगवंत मान को कौन सी बीमारी? रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें उसके लक्ष्ण और बचाव के उपाय

Bhagwant Mann Health: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें दिल से जुड़ी समस्या के चलते मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) नामक बीमारी हुई है। जानिए, क्या है यह बीमारी।

bhagwant mann

Bhagwant Mann Health: पंजाब के सीएम भगवंत मान को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था, वहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे, जिसमें पता चला है कि भगवंत मान को एक गंभीर बीमारी हुई है। उन्हें लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis) नाम की एक गंभीर बीमारी हुई है। क्या है यह बीमारी? कैसे होते हैं इसके लक्षण, जानिए सब कुछ।

विज्ञापन

लेप्टोस्पायरोसिस क्या है?

लेप्टोस्पायरोसिस, एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाली बीमारी है, जिसके मामले पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। यह रोग जानवरों से इंसानों में फैलता है। इस बीमारी के होने का कारण जीनस नाम का एक बैक्टीरिया है। यह बीमारी आम या फिर मामूली नहीं है, गंभीर अवस्था होने पर इससे सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। दिल, किड़नी व लिवर भी डैमेज हो सकते हैं। इससे मौत होने की संभावनाएं भी रहती हैं।

विज्ञापन

कैसे होती है यह बीमारी?

इस बीमारी के होने का कारण बैक्टीरिया वाले जानवरों के यूरिन के संपर्क में आने से हो सकता है। इंसान संक्रमित जानवर के लार से कॉन्टेक्ट में आने पर भी प्रभावित हो सकता है। यह बैक्टीरिया जानवरों जैसे- सूअर, कुत्ते, बिल्ली या चूहों तक भी आसानी से पहुंच जाता है। यह बीमारी उन लोगों को ज्यादा होती है, जो मछली पकड़ते हैं या फिर तैराकी से जुड़े काम करते हैं। इस बीमारी का रिस्क जानवरों के डॉक्टरों, बूचड़खानों में लगे और सफाई कर्मचारियों को भी प्रभावित करता है। सीएम मान को यह बीमारी अपने पालतू कुत्तों से हुई है।

विज्ञापन


ऐसे होते हैं इस बीमारी के लक्षण

  • तेज बुखार और सिरदर्द
  • ठंड लगना
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • पीलिया होना
  • आंखें लाल दिखना
  • पेट में दर्द और उल्टी-दस्त
  • स्किन पर लाल दाग होना

बचाव के उपाय

इस बीमारी से बचने का तरीका है, दूषित पानी से दूर रहें, जानवरों के यूरिन से संपर्क में न आएं। अगर किसी नदी-झरने में जानवर तैरते हैं या नहाते हैं तो आप उनमें न नहाएं।

लेप्टोस्पायरोसिस का इलाज

इस बीमारी में आपको कभी भी खुद से कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। अगर आपको कोई लक्षण महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनसे परामर्श लेकर ही इलाज करवाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ