Mooli Kab Khani Chahiye: मूली की गिनती सबसे फायदेमंद सब्जियों में की जाती है. मूली (Radish) में विटामिन सी, फाइबर, पौटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. मूली खाने पर खासतौर से पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है सो अलग. लेकिन, मूली खाने का सही समय और तरीका ना पता हो तो शरीर को इसके पूरे फायदे नहीं मिल पाते हैं और अपच हो सकती है सो अलग. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) बता रहे हैं कि मूली खाने का सही समय क्या होता है और किस तरह इसे खाने पर सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. आपके भी बेहद काम आएगी आचार्य बालकृष्ण की सलाह.
यह भी पढ़ें – पेट की चर्बी कम कर देंगे बाबा रामदेव के बताए ये 5 योगासन, बाहर निकली तोंद हो जाएगी अंदर
मूली किस समय खानी चाहिए
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि मूली खाने पर फायदा तो मिलता है, लेकिन अक्सर ही लोग मूली को सही समय पर नहीं खाते जिससे इसके फायदे कम हो सकते हैं. अगर आप मूली का सलाद बनाकर भी खा रहे हैं तो इसे खाना खाने से पहले नहीं खाना चाहिए. मूली को खाना खाने से पहले खाया जाए तो यह अपच का कारण बन सकती है क्योंकि यह भारी होती है और खाने से तुरंत पहले खाने पर पेट के लिए हैवी हो जाती है.
सुबह नाश्ते के समय भी मूली नहीं खानी चाहिए. नाश्ते में मूली खाई जा रही है तो आधे से एक घंटे बाद तक और कुछ ना खाएं. अगर भोजन के बाद मूली खानी हो तो इस बात का ध्यान रखें कि आप खाना खा लेने के बाद मूली खाएं या फिर खाना शुरू कर देने के कुछ देर बाद मूली खाएं. अगर आपको 4 रोटियां खानी हैं तो एक रोटी खा लेने के बाद ही मूली खाएं. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि खाना खा लेने के बाद मूली खाना सबसे सही होता है.
मूली को किस चीज के साथ खाया जा सकता है
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि अगर आप सुबह के समय नाश्ते में मूली खा रहे हैं तो मूली के साथ फल खाया जा सकता है.
किस चीज के साथ मूली नहीं खानी चाहिए
मूली को दूध के साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए. मूली के साथ दूध या मट्ठा नहीं पीना चाहिए. मूली खाने के बाद अगर आप इन चीजों का सेवन करेंगे तो शरीर को नुकसान नहीं होगा.
किन रोगों में फायदेमंद है मूली
आचार्य बताते हैं कि मूली खाने पर बवासीर के रोगियों को फायदा मिलता है. जिन लोगों को किडनी की दिक्कतें (Kidney Problems) हैं वे भी मूली खा सकते हैं. मूली में हाई वॉटर कंटेंट होता है जिससे मूली खाने पर पेशाब ज्यादा आता है.
कमजोरी दूर करने के लिए भी खा सकते हैं मूली
आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी मूली के बीजों का सेवन किया जा सकता है. मूली के बीजों को भूनकर इसमें मिश्री मिला लें. बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर पीसें. इस मिश्रण को सुबह-शाम 1-1 चम्मच दूध के साथ लेने पर कमजोरी दूर होती है और तंदरुस्ती आती है.
मूली खाने पर कौन-कौन से फायदे मिलते हैं
- विटामिन सी से भरपूर होने के चलते मूली खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है.
- मूली स्किन की सेहत को भी अच्छा रखती है. यह कोलेजन सिंथेसिस में खासतौर से फायदेमंद होती है.
- पाचन को दुरुस्त रखने में भी मूली के फायदे (Radish Benefits) नजर आते हैं. हाई फाइबर फूड होने के चलते मूली खाने पर कब्ज नहीं होती है.
- मूली के फायदे दिल की सेहत को भी मिलते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदा दिखाती है.
- मूली शरीर को डिटॉक्स भी करती है. मूली खाने पर लिवर डिटॉक्स होने में हेल्प मिलती है.
- वजन घटाने की डाइट में भी मूली को शामिल किया जा सकता है. मूली हाइड्रेटिंग होती है और वेट लॉस में असर दिखाती है.
यह भी पढ़ें – छोटे बच्चे को सर्दी-जुकाम हो जाए तो क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
12 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
15 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
16 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
17 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
18 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines