Foods for Periods Pain: पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग होती है. इसलिए कुछ महिलाएं परेशान रहती हैं और कमजोरी, थकान, चक्कर आना और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी महसूस करती हैं. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हैवी पीरियड्स के पीछे कोई बीमारी हो. इसके पीछे हार्मोनल चेंज या कोई दूसरा हेल्थ इशू हो सकता है. इसलिए कुछ भी पहले से मान लेना गलत है. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि इस दौरान योग मददगार साबित हो सकते हैं और डाइट में बदलाव करना भी अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं कि हैवी पीरियड्स के दौरान डाइट में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में क्या खाने से बच्चा हेल्दी होता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए ये 6 चीजें
हैवी पीरियड्स को मैनेज करने के लिए क्या करें? | What to Eat in Periods to Reduce Pain
- आयरन से भरपूर फूड्स खाएं– हैवी ब्लीडिंग की वजह से आयरन की कमी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे एनीमिया हो सकता है. इसलिए पालक, मेथी, चुकंदर, दाल, राजमा, छोले, गुड़, तिल और किशमिश जैसी आयरन वाली चीजें खाएं.
- विटामिन C वाली चीजें खाएं- विटामिन सी शरीर में आयरन को बेहतर बनाता है. संतरा, मौसंबी, आंवला, अमरूद, नींबू और शिमला मिर्च जैसी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
- प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं– अंडे, पनीर, दही, दूध, दालें, सोया, चिकन और मछली जैसे प्रोटीन वाली चीजें शरीर को एनर्जी देने और रिकवरी में मदद करते हैं. आप भी अपनी डाइट में शामिल करें.
- मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स खाएं– मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देने और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है. इसके लिए बादाम, कद्दू के बीज, मूंगफली, पालक और साबुत अनाज खाएं.
- ओमेगा-3 फैटी एसिड को बढ़ा दें– अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी फिश में मौजूद ओमेगा-3 सूजन और दर्द को कम करने में अच्छा माना जाता है. आप भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
किन चीजों से बचें?
- आप ज्यादा नमक न खाएं और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें. इससे पीरियड्स में दिक्कत हो सकती है.
- ज्यादा चीनी खाने से आपको नुकसान हो सकता है और ज्यादा कॉफी पीना भी ठीक नहीं है.
इसे भी पढ़ें- ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजली ने किया शॉकिंग कन्फेशन, बताया किस डिसऑर्डर से लड़ती रहीं सालों तक
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 hr agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
3 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
22 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines