Children’s Health: गट यानी पेट को शरीर का दूसरा दिमाग कहा जाता है. छोटी उम्र से ही अगर गट हेल्थ का ध्यान ना रखा जाए तो आगे चलकर पेट से जुड़ी अनेक समस्याएं व्यक्ति को घेरने लगती हैं. ऐसे में पेट की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. बच्चों का पाचन (Children’s Gut Health) अच्छा रखने के लिए उन्हें क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में बता रहे हैं पेट के डॉक्टर यानी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सया. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके इस बारे में बताया है. आप भी जानिए बच्चे का पेट अच्छा रखने के लिए उसे क्या खिलाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – तनाव में कभी ना खाएं ये 5 चीजें, डाइटीशियन ने बताया स्ट्रेस को बढ़ा देते हैं ये फूड्स
बच्चों के पेट की सेहत कैसे रहेगी अच्छी
बच्चों की गट हेल्थ को बूस्ट करने के लिए डॉक्टर ने कहा इन 3 बातों का रखें पूरा ध्यान
- बच्चों का गट माइक्रोबायोम 3 साल तक डेवलप होता है. यह जिंदगीभर बच्चों के साथ रहता है. इसीलिए बचपन से ही हेल्दी गट हैबिट्स होना बहुत जरूरी है. बच्चों को रोजाना फाइबर से भरपूर चीजें खिलाएं, जैसे पूर्ण अनाज, केला और बेरीज. ये प्रीबायोटिक फाइबर गट बैक्टीरिया को नरिश करते हैं और कब्ज को दूर रखते हैं. साथ ही, इससे बच्चों में मोटापा नहीं होता है.
- फर्मेंटेड फूड्स जैसे योगर्ट, कंबुचा या फिर केफिर के लाइव बैक्टीरिया आंतों में गुड बैक्टीरिया को फायदा देते हैं, पाचन अच्छा करते हैं और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार हैं. ये बच्चों में लैक्टोस इंटोलरेंस को भी बेहतर बनाते हैं.
- चिप्स, पैकेट वाले जूस और कुकीज गट बैक्टीरिया को डैमेज करते हैं, कब्ज बढ़ाते हैं और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का खतरा भी बच्चों में बढ़ा देते हैं. ऐसे में ये चीजें बच्चों को ना खिलाए़ं. इसके अलावा, अपने बच्चे को बिना वजह एंटीबायोटिक्स देने से परहेज करें. जबतक डॉक्टर ना कहें तबतक बच्चों को एंटीबायोटिक्स ना दें.
पेट की सेहत खराब होने के लक्षण
अगर बच्चे के पेट की सेहत अच्छी नहीं होगी तो बच्चे को बार-बार पेट संबंधी दिक्कतें होने लगेंगी. अक्सर ही पेट में दर्द महसूस होगा. कब्ज (Constipation) होना या हफ्ते में 3 बार से ज्यादा मलत्याग करने में दिक्कत होना खराब गट हेल्थ की निशानी है. इसके साथ ही बिना किसी संक्रमण या दिक्कत के दस्त हो जाना, आयदिन त्वचा की समस्याएं होना, जैसे खुजली या फोड़े-फुंसी निकलना और पेट खराब रहने से अक्सर ही चिड़चिड़ापन महसूस करना, सुस्त रहना या थकान महसूस होना खराब गट हेल्थ की तरफ इशारा करते हैं.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines