---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Benefits Of Mango: आम यूं ही नहीं है फलों का राजा, हृदय से लेकर वजन को कम करने तक मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

Benefits Of Mango: गर्मियों का मौसम आ गया है और आम की तो मानों बाढ़-सी आ गई हो। गर्मी के मौसम में आम ना खाया जाए, तो गर्मियों का मजा अधूरा माना जाता है। स्वाद के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।आम में […]

---खबर नीचे जारी है---

Benefits Of Mango: गर्मियों का मौसम आ गया है और आम की तो मानों बाढ़-सी आ गई हो। गर्मी के मौसम में आम ना खाया जाए, तो गर्मियों का मजा अधूरा माना जाता है। स्वाद के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।

आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आज हम आपको आम से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर आम को खाने से कितने फायदे हो सकते हैं।

और पढ़िए – Strawberry Skin Benefits: इस फल से बने मास्क को लगाने से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, बढ़ती उम्र में भी जवां रहेगी त्वचा

आम खाने से होते हैं ये फायदे

1. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है

---खबर नीचे जारी है---

आम एक फाइबर युक्त फल होता है, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है और इसमें मौजूद मैग्नीशियम थायरॉइड से संबंधित परेशानियों को दूर रखने में मदद करता है।

2. वजन कम करने के लिए बेहतर ऑप्शन

---खबर नीचे जारी है---

आम कई परेशानियों को हल करने का एक सरल उपाय है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन भी कम हो सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इससे आपको कम भूख लगती है।

3. हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है

---खबर नीचे जारी है---

ये तो सभी जानते हैं कि आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व कई तरह के रोगों से दूर रखते हैं। साथ ही ये हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है और दिल की सेहत को बनाए रखता है।

4. साफ त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं

---खबर नीचे जारी है---

आम स्किन के लिए भी बहुत ज्याद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और ए होता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम बंद रोमछिद्रों को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और ये स्किन के तेल उत्पादन को कम में भी सहायता करता है। साथ ही ये उम्र बढ़ने की संकेत जैसे झुर्रियां और महीन रेखाएं को भी कम करने में कारगर होता है।

और पढ़िए – Pineapple Benefits: ये फल तेजी से घटाता है वजन, गर्मियों में सेवन करने से मिलेंगे कमाल के फायदे

---खबर नीचे जारी है---

5. इम्युनिटी को मजबूत करता है

आम फलों का राजा होता है और इसमें विटामिन ए और विटामिन सी खूब मात्रा में होता है। साथ ही इसमें कॉपर, फोलेट, विटामिन ई और बी विटामिन भी भरपूर मात्रा में होता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी को मजबूत को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

6. पाचन में मददगार

आम पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, ये पाचन को सही रखने में मदद करता है। आम में पाचन एंजाइम होते हैं साथ ही इसमें पानी और डायट्री फाइबर भी खूब होता है, जो कब्ज और दस्त जैसी पाचन समस्याओं से निजात दिलाता है।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 17, 2023 04:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola