Muli Khane ke Fayde: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में गाजर-मूली और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां लोग खूब खाते हैं. मूली उन्हीं में से एक सब्जी है जिसे खाने से इंसान रोग मुक्त रहता है. मूली खाने से अचानक मौसम बदलने से होने वाला सर्दी-जुकाम भी नहीं होता है. हाल ही में बाबा रामदेव ने बताया है कि जो लोग सर्दियों में रोजाना 1 मूली और उसके पत्ते को खाते हैं तो उन्हें बुखार, सर्दी-खांसी, कैंसर या लिवर की बीमारी नहीं होती है.
बाबा रामदेव ने क्यों दी मूली खाने की सलाह
बाबा रामदेव आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तरीकों से उपचार करते हैं. उन्होंने अपने वीडियो में मूली के फायदों के बारे में बताया है. उनके मुताबिक मूली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी होती है जिसे अगर सही समय पर खाएं तो उसके फायदे हमें बीमार नहीं होने देंगे. मूली खाना पुरुष और महिला दोनों के लिए लाभदायक है.
मूली में हैं इतने न्यूट्रिएंट्स
यह सफेद रंग की सब्जी विटामिन-सी, फोलेट, कैल्शियम और मैग्नीशियम का बढ़िया सोर्स है. इस सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक तत्व होते हैं. मगर क्या आप जानते हैं मूली को सही समय पर न खाया जाए तो ये फायदेमंद की जगह नुकसानदायक हो जाती है. मूली की तासीर गर्म मानी जाती है इसलिए हमें इसे रात में नहीं खाना चाहिए. जिन्हें सर्द-गर्म की समस्या रहती है उन्हें भी रात को मूली नहीं खानी चाहिए.
मूली खाने के फायदे। Benefits of Eating Raddish
मूली खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या नहीं होती है.
- मूली खाने से आंतों का स्वास्थ्य सही रहता है.
- मूली खाने से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिलता है.
- रोजाना मूली खाने से हार्ट और लंग की बीमारियां नहीं होती हैं.
- बीपी और डायबिटीज के मरीजों को भी रोजाना मूली और उसके पत्ते खाने चाहिए.
क्या है मूली खाने का सही समय और तरीका?
बाबा रामदेव के मुताबिक, मूली को कच्चा खाएं. सबसे पहले उसके पत्ते खाने चाहिए और फिर मूली खानी चाहिए. सुबह के समय खाली पेट मूली खाना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है.
ये भी पढ़ें-ज्यादा कैफीन लेने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जाने 1 दिन में कितनी कॉफी पीना सही
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
3 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
6 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
6 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
8 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
9 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines