Drinking Water in the morning : सुबह उठकर पानी पीना अच्छी बात है। सुबह पानी पीने से शरीर को न केवल रात के पानी की पूर्ति हो जाती है यानी शरीर हाइड्रेट हो जाता है बल्कि शरीर डिटॉक्सिफाई भी हो जाता है। साथ ही यह पेट में मौजूद एसिड को डाइलूट कर देता है जिससे दिन में खाना पचाना आसान हो जाता है। इस बात पर काफी बहस होती है कि कितना पानी पीना चाहिए। एक गिलास, दो गिलास, एक लीटर या जितना मन करे उतना?
जितना मन करे उतना पानी पीएं
ऐसा कोई नियम नहीं है कि सुबह उठकर एक गिलास या दो गिलास या इससे ज्यादा पानी पीया जाए। पानी पीते समय किसी दूसरे की नहीं बल्कि अपने शरीर की सुनें। पानी पीने में किसी भी तरह की जबर्दस्ती न करें और उतना ही पीएं जितना मन करे। अगर एक गिलास पानी पीने की इच्छा है तो एक गिलास ही पीएं न कि एक लीटर।
कौन सा पानी सही, गुनगुना या सादा?
अब बात आती है पानी कैसा होना चाहिए? गुनगुना या सादा? गर्मी में ठंडा पानी पीने से बचें। कमरे के तापमान पर रखा पानी ही पीना चाहिए। वहीं बात अगर सर्दियों की करें तो सदियों में गुनगुना पानी पीना चाहिए। एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़कर भी पी सकते हैं।
बोतल के पानी से बचें
काफी लोग रात को सोते समय कमरे में प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर रख लेते हैं और सुबह को उसी पानी को पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे बचें। बेहतर होगा कि पानी मिट्टी के बर्तन में या तांबे के बर्तन में रखा हो। पानी को तांबे के बर्तन में रखने से पानी के मिनरल्स बढ़ जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। अगर किसी को बीपी की परेशानी है तो तांबे में रखे पानी को न पीएं। इससे बीपी बढ़ता है।
यह भी पढ़ें : सावधान! सिर्फ पर्याप्त पानी पीने से नहीं रहती हेल्दी स्किन, ये 5 कारण भी हैं जिम्मेदार
पानी में ये चीजें डालकर भी पी सकते हैं
- सर्दियों में एक गिलास पानी में एक इंच का अदरक का टुकड़ा बारीक काटकर डालें। साथ में 2-3 तुलसी के पत्ते भी डाल दें। इस पानी को दो मिनट के लिए उबालें। छानकर किसी कांच के गिलास में रख लें और जब गुनगुना रह जाए तो पी लें।
- अगर किसी को लीवर की परेशानी है तो वह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकता है।
- पूरे दिन में 2-3 लीटर से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। अगर ऐसा काम करते हैं जिसमें पसीना ज्यादा निकलता है तो दिन में 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए।
- अगर किडनी की समस्या है तो ज्यादा पानी पीने से बचें। ज्यादा पानी पीने से किडनी को ज्यादा काम करना पड़ेगा जिससे किडनी पर ज्यादा असर पड़ेगा। इससे किडनी कमजोर हो सकती है।
- गर्मियों में फ्रिज का पानी पीने से बचें। अगर मजबूरी में पीना भी पड़े तो बहुत ज्यादा ठंडा पानी न पीएं। बेहतर होगा कि मटके का पानी पीएं।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 mins agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
3 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
4 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
5 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
8 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines