Coconut Water Benefits: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन करना बहुत ही पसंद होता है, जिस कारण लोग इसे रोजाना पीते हैं. दूसरी तरफ बहुत से ऐसे लोग हैं जो नारियल पानी (Nariyal Pani) पीना पसंद नहीं करते, बल्कि सूखा नारियल खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी पीते हैं तो आपको क्या फायदे मिल सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में कि किस तरह यह आपकी सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है.
शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
अगर आप रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड (Hydrate Body) रहता है, जिससे आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होती है. इसके साथ ही सेहत भी काफी ज्यादा हेल्दी रहती है.
पाचन को रखता है हेल्दी
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको पाचन से संबंधित दिक्कतें होती हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र (Digestion) काफी ज्यादा बेहतर होगा. इसके साथ ही नारियल पानी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन के लिए सर्वोत्तम है.
वजन घटाने में करता है मदद
अगर आप वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं, तो 21 दिन तक रोजाना इसका सेवन करके अपना वजन घटा सकते हैं. यह आपके वेट लॉस की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद करता है. नारियल पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिस कारण खाने की मात्रा कम होती है.
ये भी पढे़ं- Weight Loss: तेजी से वजन कम करना है तो जानिए किस मसाले का पानी पिघला देगा चर्बी, लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
त्वचा को बनाता है चमकदार
नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुण होते हैं. यह त्वचा (Skin) को चमकदार बनाने में मदद करता है. रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी पीने से त्वचा हेल्दी रहती है और उसमें नैचुरल ग्लो (Natural Glow) आने लगता है.
हार्ट के लिए होता है बेस्ट
अगर आप रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी पीते हैं, तो यह आपके दिल (हार्ट) के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है और कोलेस्ट्रॉल (Control Cholesterol) को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
किडनी स्टोन से राहत
अगर आपको किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो रोजाना 21 दिन तक नारियल पानी का सेवन जरूर करें. यह यूरिन को डिटॉक्स करता है और पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है.
ये भी पढे़ं- बासी रोटी खाने पर इस बीमारी से मिल सकता है छुटकारा, आप भी जान लीजिए तुरंत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 hr agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
3 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
5 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
21 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
23 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines