Benefits of dates: अगर आप हमेशा थके-थके रहते हैं या फिर बॉडी पेन होता है। अगर बिना की वजह से यह समस्याएं हो रही हैं तो अपने खानपान में बदलाव कीजिए। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते अक्सर ऐसी समस्याएं होती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। डाइट में खजूर को शामिल करने से आपको कई शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकता है।
और पढ़िए – इस तेल से करें स्कैल्प की मसाज, तेजी से होगी ग्रोथ, मजबूत भी बनेंगे आपके बाल
सेहत के लिए फायदेमंद है खजूर
खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए भरपूर मात्रा में होता है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, लाभदायक फैट्स, डायटरी फाइबर और फैटी एसिड्स होते हैं, ये सभी एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि सुबह खाली पेट खजूर खाने के खाने से आपका वजन कम होने लगता। जो लोग वेट लूज करने का मन बना रहे हैं वह सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप जल्दी-जल्दी खाने से बच जाते हैं। लिहाजा वजन कम करने में मदद मिलती है।
खजूर से मिलने वाले फायदे
- कब्ज की समस्या से राहत।
- दिल को स्वस्थ रखता है।
- हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
- ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
एक दिन में कितने खजूर खाना चाहिए
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति 1 दिन में दो से तीन खजूर खा सकता है। वहीं वे भिगोकर चार खजूर का सेवन कर सकता है।
और पढ़िए – दिमाग को शांत रखना है तो रोज करें ज्ञान मुद्रा, इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे, जानिए
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines