Belly Fat Remove: उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफ स्टाइल आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। अगर पेट की चर्बी बढ़ जाते तो उसे घटाना तो और भी मुश्किल होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप जितना अधिक आप खाते हैं, उतनी ही तेजी से आपका बैली फैट बढ़ता है, अगर खाने के बाद उतनी मेहनत कर ली जाए तो पेट में चर्बी और मोटापा नहीं बढ़ सकता, लेकिन खाने के बाद आप मेहनत नहीं करते तो आपको यह समस्या हो सकती है।
पेट की चर्बी से परेशान ज्यादातर लोग परेशान हैं। वह उसे कम करने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप भी पेट की चर्बी और वजन कम करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप सेब का सिरके की मदद से बेली फैट कम कर सकते हैं।
क्या है सेब का सिरका
सेब का सिरका को अंग्रेजील में एप्पल साइडर विनेगर भी कहा जाता है। इसे सेब से बनाया जाता है। सेब में कई ऐसे गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, सेब के सिरके में ज्यादा मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, आप इसे सलाद के रुप में या किसी ड्रिंक में मिलाकर भी पी सकते हैं।
और पढ़िए – Egg side effects: ये लोग भूलकर न करें अंडे का सेवन, पड़ जाएंगे लेने के देने, जानें नुकसान
डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह बताती हैं कि जब सेब सिरका का सेवन किया जाता है तो यह शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करने का काम करता है। दरअसल, सेब के सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड भूख को शांत करता है। लिहाजा आपके दिमाग को पेट के फुल होने का संकेत मिलता है। इस तरह आप ज्यादा खाने से भी बचते हैं।
कैसे वनज घटाता है Apple Cider Vinegar
वेनेगर शुगर कम करता है. हमारे शरीर में फैट स्टोर करने का काम इंसुलिन हार्मोन करता है और Apple Cider Vinegar इंसुलिन को टैप करने में हेल्प करता है. जिससे आपको वेट कम करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने के लिए ऐसे करें Apple Cider Vinegar का सेवन
- सबसे पहले 2 चम्मच एप्पल साइडजर विनेगर लें।
- फिर उसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद लें।
- अब आधा सेंधा नमक को अच्छे से मिलाएं।
- इन सभी को एक गिलास पानी में डालकर पीएं।
- इसे रात को खाना खाने से पहले भी पिया जा सकता है।
- सुबह खाली पेट भी इसका सेवन फायदेमंद है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Lung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 mins agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
3 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
17 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
19 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
21 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
22 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines