Belly Fat Loss Tips: वजन कैसे कम करें? पेट की चर्बी कैसे घटा सकते हैं? आप भी इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। वैसे तो वजन घटाना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन एक सही डाइट प्लान और एक्सरसाइज की मदद से आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग वजन तो घटा लेते हैं, लेकिन पेट के नीचे मौजूद चर्बी कम नहीं कर पाते। अगर आप भी पेट के निचले हिस्से वाली चर्बी कम करना चाहते हैं तो पांच टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
पेट की चर्बी कम करने वाले जरूरी टिप्स
अधिक मीठा खाने से बचें
अधिक मीठा और चीनी युक्त फूड खाने से मोटापा बढ़ता है। क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है। अगर इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो पेट की चर्बी और वजन बढ़ता है। इसलिए सबसे अच्छा उपाय इनके सेवन से बचें। वहीं ज्यादा तला-भुना, पैकेज्ड, नमकीन और मसालेदार भोजन भी नहीं करना चाहिए। यह फैट रिच होते हैं, जो वजन तेजी से बढ़ाते हैं।
और पढ़िए – Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए बेस्ट डाइट प्लान…जल्द दिखने लगेगा असर, जानिए क्या खाएं?
सोने से 3 घंटे पहले भोजन करें
अगर आप लेट नाइट भोजन करते हैं तो ये आदत बदल लीजिए। क्योंकि ये आदत आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। इसलिए रात में सोने से 3 घंटे पहले भोजन कर लें। रात में हल्का भोजन करे। कम कैलोरी वाले फूड्स खाएं। आप सलाद का सेवन कर सकते हैं, जिसमें खीरा और टमाटर को एड करें।
डाइट में सलाद शामिल करें
वजन घटाने के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन एड करें। आप फल, सब्जियां, दूध और इससे बने उत्पाद, मीट, मछली आदि का सेवन कर सकते हैं।
फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं
पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाना बेहद जरूरी है। इसलिए कुछ सरल पेट की एक्सरसाइज जैसे क्रंचेस, प्लैंक, अपर लेग्स एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा करने से पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है, आप हफ्ते में रोज 20 मिनट रनिंग करें और हफ्ते में 3 बार पेट की एक्सरसाइज करें, इससे भी बहुत फायदा मिलेगा।
और पढ़िए – क्या सच में वजन घटा देती है Black coffee, बस इस वक्त करें सेवन, पिघल जाएगी पेट की चर्बी
खाली पेट करें इस चीज का सेवन
सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी का सेवन करें। आप गर्म पानी में दालचीनी, मेथी के बीज, सौंफ या जीरा (किसी भी एक) को पानी में उबालें फिर इसे छानकर नींबू-शहद मिलाएं और सेवन करें।
इसे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
ब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
3 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
6 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
21 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 days agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines