क्या सच में वजन घटा देती है Black coffee, बस इस वक्त करें सेवन, पिघल जाएगी पेट की चर्बी
Edited By Bhoopendra Rai

Belly Fat Loss
Edited By Bhoopendra Rai

Belly Fat Loss
Belly Fat Loss: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोटापा एक ऐसी समस्या है, जो हमें कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। इनमें डायबिटीज, हार्ट संबंधी बीमारियां तक शामिल हैं। आप ब्लैक कॉफी के सेवन से वजन घटा सकते हैं।
ओनली माय हेल्थ के अनुसार, ब्लैक कॉफी के अंददर प्रोटीन, ऊर्जा, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, विटामिन ई, विटामिन बी6, विटामिन के आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ब्लैक कॉफी में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड वजन कम करने में मदद करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ब्लैक कॉफी शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करती है। इससे सेवन से बिना किसी साइड एफेक्ट के वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, वजन घटाने के लिए किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले डाइटिशियन, न्यूट्रिशियन की सलाह जरूर ले लें, क्योंकि जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद हो और उससे वजन कम हो।
ब्लैक कॉफी में पाया जाने वाले कॉम्पोनेंट कैफीन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। कैफीन एक प्राकृतिक उत्तेजक है, जो मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय और केंद्रित रहने में मदद करता है। साथ ही वजन घटाने में हेल्पफुल है।हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा की गई एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि प्रतिदिन 4 कप ब्लैक कॉफी पीने से लगभग 4 प्रतिशत शरीर का फैट कम हो सकता है।
एक रिसर्च के अनुसार, खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप इसे नाश्ता करने के बाद पीएं। दरअसल, अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट के बाद कॉफी पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता है। वजन घटाने में मदद मिलती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: