Beetroot Kanji Recipe: चुकंदर हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है लेकिन इसका स्वाद काफी रेतीला या अर्दी (earthy) होता है, जो सबको पसंद नहीं आता है। चुकंदर में आयरन, फोलेट, मैंग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर से तरह-तरह की डिशेज बनती हैं लेकिन क्या आपने कभी यह ड्रिंक पी है? इसे बीटरूट कांजी कहते हैं, जो भारत के उत्तरी राज्यों में पी जाने वाली एक पॉपुलर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन भी निखरती है। आइए जानते हैं चुकंदर से बनी इस सेहतमंद ड्रिंक को बनाने का सही तरीका।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
चुकंदर की कांजी बनाने की सामग्री:
- 1 बड़ा चुकंदर
- 1-2 गिलास ताजे पानी
- 1/2 नींबू का रस
- लाल मिर्च का पाउडर, स्वाद अनुसार
- 1चम्मच पीली सरसों या राई का पाउडर
- स्वाद अनुसार काला नमक
ऐसे बनाएं बीटरूट कांजी
सबसे पहले तो चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद पीली सरसों को हल्का दरदरा पीस कर एक पाउडर तैयार कर लें। अब आपको कांच का एक बड़ा जग या डिब्बा लेना होगा। उसमें ताजा पानी भरें, कटे हुए चुकंदर डालें और फिर स्वाद अनुसार काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का पाउडर और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से घोल लें। अब फिर इस जग को किसी कपड़े से बांधकर ढक लें और ऊपर कोई ढक्कन लगा दें। इस कंजी को आपको धूप में 2 से 3 दिन के लिए रखना होगा। इसके बाद छानकर इसे पिएं। आप चाहें, तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
कांजी पीने के फायदे
- इंप्रूव ब्लड सर्कुलेशन करता है।
- इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने में सहायक है।
- स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद करें।
- डाइजेशन को सुधारें ।
- वजन घटाने में सहायक होता है।
चुकंदर खाने के अन्य फायदे
- चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है।
- चुकंदर के सेवन से आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।
- चुकंदर खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
- चुकंदर खाने से याददाश्त में सुधार होता है।
- ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियों को भी चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
किस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
52 mins agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
4 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
5 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
19 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
21 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
23 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines