High BP: बीपी की दिक्कत तो आजकल काफी ज्यादा आम हो चुकी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बीपी से राहत पाने के लिए न जाने किन जड़ी-बूटियों, दवाइयों और घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं. इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि बीपी होने पर भी खुद का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग आचार्य रविंद्र के अनुसार अगर आप सिर्फ एक नेचुरल जूस का सेवन करें, तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि किस जूस का सेवन करने से बीपी की दिक्कत में राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- अगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
योग आचार्य रविंद्र के अनुसार अगर आपको बीपी की दिक्कत है और आप इससे राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चुकंदर का जूस पीना चाहिए. यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. साथ ही अगर आप बीपी की समस्या में इसका सेवन करते हैं, तो यह रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है. चुकंदर का जूस एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है. इसके सेवन से बीपी कंट्रोल रहती है. इसलिए बीपी वाले मरीजों को रोजाना चुकंदर का जूस पीना चाहिए. यह न सिर्फ बीपी के लिए फायदेमंद है बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है.
चुकंदर का जूस पीने के फायदे
- चुकंदर का जूस नाइट्रेट्स से भरपूर होता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से कम करता है.
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और रक्त को साफ रखते हैं.
- नियमित सेवन से हृदय की धड़कन संतुलित रहती है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है.
- चुकंदर का रस शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाता है, जिससे थकान कम होती है और ऊर्जा बनी रहती है.
- यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वजन को संतुलित रखता है.
इसे भी पढ़ें- ठंड में मुंह ढककर सोने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट ने बताया सोने का सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 hr agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
5 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
7 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
9 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines