कैंसर के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह कई प्रकार के हो सकते हैं। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई एक फिल्म बी हैप्पी में बच्ची को बोन कैंसर हुआ था। दरअसल, अभिषेक बच्चन की बेटी धारा एक डांसर थी, जिसे पैरों में अचानक ही लगातार दर्द और प्रेशर बनने लगता था। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि धारा को बोन कैंसर हुआ था। Bone Cancer एक जानलेवा और खतरनाक स्थिति होती है। यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर होता है, जो शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकता है। आइए इस कैंसर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है बोन कैंसर?
डॉक्टर शरद कुमार अग्रवाल, जो हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, बताते हैं कि हड्डियों के कैंसर के दो प्रकार के होते हैं, जो बच्चों और बड़े दोनों को हो सकते हैं। ब्लड से होने वाले हड्डियों के कैंसर को मेटास्टेसिस कहते हैं। इस प्रकार के कैंसर में हड्डियों में एक जगह ट्यूमर का डिपॉजिट जम जाता है। जो सिर्फ हड्डियों के कैंसर होते हैं, उनमें गांठें हड्डियों में ही बनती हैं। इसके भी दो अलग प्रकार हैं, जिनमें गांठें कई बार गंभीर नहीं होती हैं, लेकिन एक अन्य प्रकार की गांठों में होने वाला कैंसर को मैलिग्नेंट ट्यूमर कहते हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र में विकसित हो सकती है और हड्डी के टिश्यूज को डैमेज कर सकती है।
ये भी पढ़ें- तेज गर्मी आने से पहले डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
हड्डी के कैंसर के संकेत
- शरीर के किसी अंग में सूजन होना।
- उस अंग में दर्द होना।
- प्रभावित अंग में कभी-कभी झटका लगना।
- कई बार इन झटकों से हड्डी टूट भी जाती है।
- इस प्रकार के कैंसर होने पर वजन भी कम हो सकता है।
अलर्ट का साइन
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको किसी हड्डी या जॉइंट में अचानक सूजन होती है और अगर यह सूजन अगले 3 हफ्तों तक कम नहीं होती है, तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
फिल्म में धारा को कैसे पता चला था?
दरअसल, धारा डांसर होती है। एक दिन वह डांस करते-करते अचानक गिर जाती है और बेहोश हो जाती है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पाया गया कि धारा को बोन कैंसर है। धारा को पैरों में हड्डियों वाला कैंसर हुआ था। फिल्म में धारा को पहले भी पैरों में कभी. टखनों में तो कभी घुटनों में दर्द महसूस करता हुआ दिखाया गया था। ये सभी धारा में होने वाले बोन कैंसर के लक्षण थे।
Bone कैंसर होने पर क्या करें?
अगर किसी को बोन कैंसर डायग्नोज हो जाए, तो सबसे पहले अपना 2 से 3 बार स्क्रीनिंग करवाएं और पता करें कि आपको हड्डी का कौन सा कैंसर हुआ है, क्योंकि हर प्रकार के बोन कैंसर का इलाज अलग-अलग होता है। इसका इलाज शरीर के स्वास्थ्य के अनुसार भी होता है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन ट्रीटमेंट से भी इस प्रकार के कैंसर का इलाज किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 hr agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
23 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines