Saccharin can be Harmful for Health : अगर आप मार्केट से मीठी चीज खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह मीठी चीज आपकी जीभ का टेस्ट तो बढ़ाएगी लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाएगी। अगर इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो यह जान भी ले सकती है। इसलिए जब भी आप मार्केट की कोई मीठी चीज खाएं तो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। एक शख्स को अपने वजन के हिसाब (5mg प्रति किलोग्राम) से ही सैकरीन का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर का किसी शख्स का वजन 50 किलो है तो उसे दिन में 250mg से ज्यादा सैकरीन इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
मार्केट की मीठी चीज खाने में सावधानी बरतें।
बढ़ता है तेजी से ग्लूकोज लेवल
रिपोर्ट के मुताबिक केक में सैकरीन (Saccharin) तय मात्रा से ज्यादा मिली थी। सैकरीन ऐसा केमिकल है जिसका इस्तेमाल किसी भी चीज की मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे सिंथेटिक स्वीटनर भी कहते हैं। मिठास के लिए इसे चीनी की जगह इस्तेमाल करते हैं। नियमों के मुताबिक इसकी एक तय मात्रा ही इस्तेमाल करनी चाहिए। अगर इसे ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को तेजी से बढ़ा देती है। इससे शख्स की मौत तक हो सकती है।
इनमें होता है ज्यादा इस्तेमाल
चीनी की तुलना में यह 300 से 400 गुना ज्यादा मीठी होती है। इसमें कैलोरी नहीं होती है। यही कारण है कि खाने-पीने की चीजों को चीजों में इसका इस्तेमाल चीनी की जगह किया जाता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्कुट, केक, आइसक्रीम, टेबलटॉप स्वीटनर और दूसरी ऐसी चीजों में होता है जिनमें कम कैलोरी होती है। साथ ही शुगर फ्री गोलियों में भी सैकरीन का इस्तेमाल होता है।
यह भी पढ़ें : क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं Eggs? समझिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अंडे का फंडा
यह हो सकता है नुकसान
सैकरीन के इस्तेमाल से स्कीन पर एलर्जी हो सकती है। साथ ही डायरिया भी हो सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। इससे ज्यादा इस्तेमाल से कैंसर और मोटापे की समस्या भी हो सकती है। साथ ही सिरदर्द, एग्जाइटी, डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है। आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
16 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines