Health Tips: ठंड के साथ कई तरह की परेशानियां भी आती हैं. शरीर में अकड़न, जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है, खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें गठिया बाय (Arthritis) की शिकायत है. सुबह उठते ही गठिया बाय का दर्द हो जाता है और धीरे-धीरे घुटनों में सूजन, चलने-फिरने में भी दिक्कत करने लगती है. अगर आप भी इस दर्द से परेशान हैं तो बथुआ का जूस का सेवन कर सकते हैं.
यह गठिया के दर्द में बहुत ही आरामदायक होता है. वैसे तो इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन बेहतर है कि आप डॉक्टर उपासना के बताए गए टिप्स को फॉलो करें. यहां हम आपको डॉक्टर उपासना (जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं) के द्वारा बताए गए टिप्स साझा कर रहे हैं, जो गठिया की तकलीफ को कम करने में बेहद असरदार साबित हो सकते हैं.
बथुआ से कैसे दूर करें दर्द और अकड़न?
डॉ. उपासना के अनुसार, बथुआ गठिया के दर्द में आराम दिलाने का काम करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है, जो शरीर की सूजन और दर्द को कम कर सकती है. इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम आयरन की हड्डियों को मजबूत करने का काम करती है. बेहतर है कि आप इसका जूस बनाकर अपने आहार में शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- Warm Water With Ghee Benefits: गुनगुने पानी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से क्या होगा? जानिए पीने का सही समय और तरीका
कैसे करें बथुआ का जूस का सेवन?
डॉ. उपासना के अनुसार रोजाना सुबह-शाम बथुआ का जूस का सेवन करने से काफी आराम मिलता है. आपको बस 50ml जूस पीना होगा, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसके अलावा, आप चाहें तो बथुए का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा अदरक और हल्दी मिलाकर पी सकते हैं. ऐसा करने से इसका स्वाद काफी हद तक अच्छा हो जाएगा.
कैसे बनाएं बथुआ का जूस?
आप घर पर ही बथुआ का जूस तैयार कर सकते हैं. तैयार करने के लिए आपको पहले बथुआ की पत्तियों को अच्छी तरह से धोना होगा. इसके बाद आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
कैसे बनाएं?
- बथुआ की पत्तियां, अदरक और आधा कप पानी डालें.
- तब तक ब्लेंड करें, जब तक एक स्मूथ पेस्ट ना बन जाए.
- इस मिश्रण को छन्नी से छान लें और नींबू का रस डालकर पिएं.
इसे भी पढ़ें- Kidney Disease Symptoms: आंखों में दिखते हैं किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण, डॉक्टर ने बताया नजरअंदाज करना कितना खतरनाक?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
18 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
19 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
21 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
22 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines