Bathing Tips: नहाते समय शरीर के इन 2 अंगों को जरूर करें साफ, वरना...

How to Take a Really Good Bath: शरीर के गंदे अंग कौन से होते हैं? कैसे उन अंगों की सफाई करनी चाहिए? शरीर को सही से साफ करके न नहाया जाए तो कौन सी समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं।

How to Take a Really Good Bath

नहाने के तरीके

How to Take a Really Good Bath: बहुत से लोग रोजाना नहाते तो हैं लेकिन शरीर के सभी अंगों को अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं। इसके पीछे का कारण समय की कमी या सही तरीके से नहाने की जानकारी न होना भी हो सकती है। अगर आप अपने बिजी शेड्यूल के कारण नहाने के दौरान लापरवाही करते हैं तो ये बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के सभी अंगों को नहाने के दौरान साफ करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसका असर सेहत पर पड़ता है।

विज्ञापन

अगर आपके पास हर दिन नहाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है तो नहाने के दौरान कुछ अंगों को जरूर साफ करने की कोशिश करें। इसके अलावा हफ्ते में एक या दो दिन ऐसा निकाले जब आपको ज्यादा समय अपने शरीर को साफ करने के लिए देना है। एक गंदा शरीर कई तरह की बीमारियों को अपनी ओर खींचता है। हमें लगता है कि हम सही तरीके से नहा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं होता शरीर के कुछ अंगों पर तो हम ध्यान ही नहीं देते हैं और न ही उन्हें सही से साफ करने के बारे में सोचते हैं।

विज्ञापन

क्या आप अपने शरीर के सभी अंगों को करते हैं साफ?

नहाने के काम को कई लोग बहुत आसान समझते हैं, लेकिन असल में ये बड़ा टास्क होता है। जी हां, जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं की ओर से दावा किया गया है कि शरीर के नम और ऑयली भागों को लोग नहाते समय रोजाना साफ नहीं करते हैं। ऐसे में कई तरह की समस्या हो सकती है।

शरीर के अंगों न साफ करने से हो सकती हैं ये समस्याएं

  • एक्जिमा
  • दाने
  • खुजली
  • खुश्की

इन सबके अलावा त्वचा से संबंधित भी कई समस्या हो सकती है। शोध के अनुसार अगर कोई व्यक्ति शरीर के सभी अंगों को सही तरीके साफ नहीं करता है तो उसके शरीर में इंफेक्शन करने वाले बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं और वो त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को बढ़ाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे शरीर के अंगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अक्सर लोग नहाने के दौरान सही से साफ नहीं करते हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कानों के पीछे की सफाई

bathing tips Ear Cleaning ways

नहाते समय आप भी कान के अंदर तक हाथों से साफ करने की कोशिश करते होंगे, लेकिन क्या कभी कानों के पीछे की तरफ सही से सफाई की है? क्या थोड़ा सा समय देते हुए कान के पीछे साफ करते हैं? अगर नहीं, तो करना शुरू कर दीजिए क्योंकि, ये त्वचा की हल्की लेयरिंग होती है और इससे त्वचा संबंधित समस्या हो सकती है। कान के पीछे पसीने और डेड स्किन सेल्स के जमा होने से खुजली जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना नहाने के दौरान वॉशक्लॉथ की मदद से कान के पीछे भी जरूर साफ करें। इसके लिए आप गीले तौलिए का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पैरों की उंगलियों के बीच की सफाई

bathing tips Foot Cleaning ways

अक्सर हम सभी अपने पैर और एड़ियां को अच्छे से साफ कर लेते हैं लेकिन पैरों की उंगलियों पर गौर नहीं करते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। पैरों की उंगलियों और उनके बीच जमी गंदगी को साफ करना चाहिए। ऐसा न करने पर फंगस या स्किन से जुड़ी अन्य समस्या हो सकती है। रोजाना पैरों की उंगलियां और उनके बीच की सफाई न की जाए तो एथलीट फुट जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। सही से साफ करने के लिए पैरों की उंगलियों के बीच अच्छे से साबुन लगाएं और फिर किसी सूती कपड़े की मदद से साफ कर लें।

विज्ञापन

नाभि की सफाई भी जरूरी

bathing tips navel Cleaning ways

आप नहाते समय अपने पूरे शरीर पर पानी डालते होंगे, साबुन भी लगाते होंगे लेकिन क्या नाभि की अच्छे से सफाई करते हैं? अगर नहीं, तो बता दें कि नाभि को सही से साफ करना भी जरूरी होता है। ऐसा न करने से उसमें गंदगी जमने लगती है और डेड स्किन सेल्स समेत अन्य त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। नाभि को रोजाना साफ करना चाहिए, न करने पर फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो सकता है। आप नाभि को साफ करने के लिए भी सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें को रोजाना सोने से पहले नाभि पर तेल भी लगाएं। इससे आपको स्वास्थ्य से संबंधित कई लाभ हो सकेंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नाभि से भी पता चल सकते हैं गंभीर बीमारियों के संकेत, जानें कैसे करें पहचान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ