Muh Mein Chhale Hona: आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि सुबह उठते ही शरीर में कुछ ना कुछ बदलाव दिखने लगते हैं. कई बार मुंह में छाले हो जाते हैं. हालांकि, मुंह में छाले होना आम बात है. अक्सर छाले पेट खराब होने या पेट की गर्मी से होते हैं. इसके अलावा भी इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कई बार पूरी न होना, स्ट्रेस, न्यूट्रिन्स की कमी और खान-पान की गलत आदतें आदि. हालांकि, कई बार छाले में होने वाला दर्द इतना तेज होता है कि इसे सहन कर पाना भी मुश्किल होता है, खासकर जब छाले बार-बार होने लगें. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए. हालांकि, इससे पहले आप घर पर ही छालों का इलाज कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय
मुंह के छाले कैसे मिटाएं | How to Cure Mouth Ulcers
मुंह में छाले के कारण
- पेट ठीक से साफ ना होना
- कब्ज की समस्या बनी रहना
- पेट में गर्मी बढ़ जाने पर छाले होना
- शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होना
- नींद पूरी ना होने की वजह
- लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना
- शरीर में पानी की कमी होना
किस विटामिन की कमी से होते हैं छाले?
मुंह में छाले अक्सर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन और फोलिक एसिड की कमी से होते हैं. अगर आपको यह परेशानी बार-बार हो रही है और कोई नुस्खा समझ नहीं आ रहा है तो आपको शरीर पर ध्यान देना चाहिए. अगर होंठों के कोनों में दरारें हो रही हैं तो इसका मतलब है कि आपके अंदर विटामिन सी की कमी है.
छाले ठीक करने का देसी नुस्खा
कई बार मुंह में होने वाले छाले ठीक नहीं होते और बहुत ही दर्द करते हैं. ऐसे में आपको दवा के साथ-साथ घरेलू नुस्खे अपनाने की जरूरत है. एक्सपर्ट की मानें तो इसे कच्चे दूध से ठीक किया जा सकता है. इसके लिए आपको कच्चे दूध को 2-3 मिनट के लिए रखना है और पूरे मुंह में घुमाना है. आप ऐसा लगभग 3-4 बार करें ताकि आपको मुंह के छालों में आराम महसूस हो.
इसके बाद भी अगर मुंह के छाले ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए और इसके होने की असल वजह का पता लगाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दवा को बेअसर कर रही है दिल्ली की हवा, स्टडी के मुताबिक वातावरण में मौजूद हैं एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंट सुपरबग्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
34 mins agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 hr ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
2 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
5 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
7 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
8 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
10 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines