Hajma Karne Ke Liye Kya Kare: आजकल बैठे रहने का काम ज्यादा होता है. पूरे दिन बैठे रहने की वजह से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं और सबसे ज्यादा खाने का हाजमा ना होने की समस्या देखने को मिलती है. वहीं, खराब लाइफस्टाइल, बाहर का खाना और अनियमित खानपान की वजह से अपच और दस्त की समस्या भी होने लगती है. पेट ठीक से साफ ना होना, बार-बार ढीला पेट होना या कमजोरी महसूस होना आदि भी जैसे संकेत नजर आने का मतलब होता है कि आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा गया है. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ आसान और घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. हम आपके साथ आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के बताए टिप्स साझा कर रहे हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- दिल में छेद कैसे हो जाता है? जानिए इस गंभीर समस्या के शुरुआती लक्षण
दस्त और अपच के कारण
- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना
- बासी खाने का सेवन करना
- ज्यादा चाय-कॉफी या ठंडा-गरम एक साथ लेना
- पाचन तंत्र का कमजोर होना
- संक्रमण होना
तुरंत राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय
- सौंफ और जीरा का पानी- अगर आपको जरूरत से ज्यादा दस्त लग गए हैं तो आपको सौंफ और जीरे का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच जीरा डालें. अच्छी तरह से उबालें और ठंडा करके पिएं, क्योंकि यह पानी पाचन को मजबूत करने का काम करता है.
- अदरक और शहद का सेवन- आप पाचन को ठीक रखने के लिए अदरक और शहद का भी सेवन कर सकते हैं. यह पेट की गड़बड़ी को तुरंत ठीक करने का काम करता है. इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा इंच अदरक का टुकड़ा डालें और रोजाना खाएं.
- बेल का शरबत- गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत अपने रूटीन का हिस्सा बनाने का अच्छा मौका है. बेल का शरबत दस्त रोकने का काम करता है. इसे दिन में 1-2 बार पिएं, जिससे पेट को आराम मिलेगा.
- दही और केला- दही पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारते हैं. इसके लिए एक कटोरी दही में पका हुआ केला मिलाकर खाएं. आपको यकीनन तुरंत आराम मिलेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में पानी की कमी ना होने दें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.
- हल्का और सादा खाना खाएं, क्योंकि मसालेदार खाने से पेट में दर्द भी हो सकता है.
- दूध और भारी चीजों से कुछ समय दूरी बनाएं.
- अगर दस्त 2-3 दिन से ज्यादा होने पर डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- माता-पिता को शुगर है तो क्या आपको भी होगी? जानिए बचाव के 4 आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
किस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 hr agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
5 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
5 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
19 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
21 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines