नई दिल्ली: मैनहोल, सीवर वेल, स्टॉर्मवाटर मैनहोल, ऑयली वाटर सीवर यह कुछ ऐसी जगह हैं, जहां इंसान को सफाई करने में बहुत परेशानी होती है, क्योंकि यह सीमित स्थान हैं, जिनमें उतरकर सफाई करने वाले लोग कई बार स्किन संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं और उन्हें सांस लेने में भी समस्या होने लगती है।
इन सभी समस्याओं से अब बैंडीकूट रोबोट बचाएगा। यह ऐसी जगहों की सफाई आसानी और बेहद कम समय में करेगा।
महाराष्ट्र में जल्द लागू हो सकता है बैंडीकूट रोबोट सिस्टम
स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन (सिविल) 2.0 के तहत अब बैंडीकूट रोबोट महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों के सीवर की सफाई करेंगे। इसका ऐलान मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे ने किया है। उन्होंने कहा कि मैनहोल को साफ करने के लिए बैंडीकूट रोबोट सिस्टम लागू किया जाए। इस ऐलान के बाद जल्द ही शहरी स्थानीय निकायों में मैनहोल की सफाई बैंडिकूट रोबोट करते दिख सकते हैं।
अभी पढ़ें – Monsoon Diseases: बदलते मौसम में जरूर बचकर रहिए इन गंभीर बीमारियों से, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान
बैंडीकूट रोबोट के बारे में जानिए
दरअसल, बैंडीकूट रोबोट दुनिया का पहला रोबोट मेहतर है, जिसे मेकइनइंडिया और स्वच्छ भारत पहल द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्टार्टअप जेनरोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया है। जून 2022 में IOCL ने आंतरिक टैंक की सफाई और उनकी रिफाइनरियों के निरीक्षण के लिए रोबोटिक उपकरण विकसित करने के लिए जनरोबोटिक्स के साथ हाथ मिलाया है।
बैंडीकूट रोबोट की खासियत क्या है?
बैंडीकूट रोबोट बेहद खास है। क्योंकि सभी प्रकार के सीमित स्थानों के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है। फायरप्रूफ डिजाइन इसे रिफाइनरियों के लिए आदर्श बनाता है। ये सीवर मैनहोल, सीवर वेल, स्टॉर्मवाटर मैनहोल, ऑयली वॉटर सीवर (OWS) और स्टॉर्म वॉटर सीवर (SWS) जैसे सीमित स्थानों को साफ करने में मदद करता है।
अभी पढ़ें – Isabgol With Milk Benefits: दूध में ईसबगोल को मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे
यहां उपयोग हो रहा बैंडीकूट
बैंडीकूट रोबोट वर्तमान में 16 राज्यों में उपयोग किया जा रहा है। इस रोबोट का लाभ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अलावा टाउनशिप और हाउसिंग कॉलोनियां भी उठा रही हैं, क्योंकि जिससे मैनहोल में मानव प्रवेश की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इंदौर, सूरत, वडोदरा जैसे भारत स्वच्छ शहर भी बैंडीकूट का उपयोग कर रही हैं। अब महाराष्ट्र भी इस लिस्ट में जल्द शामिल हो सकता है।
मजदूरों की जान बचाएगा रोबोट
हाल ही में यूपी के फरीदाबाद के एक अस्पताल के सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार सफाई कर्मियों की मौत हो गई है। और न जाने कितने ही ऐसे मामले पहले सामने आ चुके हैं। हालांकि अब बैंडीकूट रोबोट के आने से इन मैचों पर अंकुश लगेगा।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines