Isabgol With Milk Benefits: दूध में ईसबगोल को मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे

Isabgol With Milk Benefits

Isabgol With Milk Benefits

Isabgol With Milk: दूध एक संपूर्ण आहार है जोकि विटामिन डी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध के सेवन से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और बेहतर नींद पाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

वहीं ईसबगोल फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। क्या आपको पता है कि अगर आप दूध में ईसबगोल को मिलाकर सेवन करने से आपको ढेरों लाभ प्राप्त होते हैं। इसके सेवन से आप कई हेल्थ समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं दूध और ईसबगोल को मिलाकर पीने के फायदें-

विज्ञापन

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

आजकल ब्लड शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप दूध में ईसबगोल मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में बना रहता है। ईसबगोल में जिलेटिन नामक तत्व मौजूद होता है जिससे आपका ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

विज्ञापन

डायरिया से निजात

अक्सर लूज मोशन और डायरिया की परेशानी में डॉटर्स द्वारा ईसबगोल के सेवन की सलाह दी जाती है। ईसबगोल के सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी हर समस्या से बचे रहते हैं। इसलिए इसके सेवन से आपको डायरिया में आराम मिलता है।

कब्ज से छुटकारा

आज के समय में कब्ज की समस्या आम हो चुकी है। अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप दूध और ईसबगोल का सेवन करें। दूध के सेवन से आपका पाचन को बेहतर बना रहता है। वहीं ईसबगोल फाइबर से भरपूर होता है जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर बना रहता है।

विज्ञापन

वजन कम करे

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते है। ऐसे में अगर आप अपने मोटापे को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप दूध और ईसबगोल का सेवन कर सकते हैं। ईसबगोल से आपका मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपका एक्स्ट्रा फैट जल्दी पिघलने लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ