Banana Facts: केला ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को खाना पसंद होता है। यह फल टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। केले में पौषक तत्व भर-भर के मौजूद होते हैं, इनमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। हालांकि, केले फायदों का भंडार होते हैं लेकिन इस फल को लेकर एक धारणा है कि इसे खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। माना जाता है कि जिन्हें ज्यादा सर्दी, जुकाम या खांसी होती है, उन्हें केला खाने से बचना चाहिए। यही नहीं, अगर किसी को इनमें से कोई बीमारी है तो उन्हें केला खाने से भी रोका जाता है। आइए जानते हैं केले से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स।
ये भी पढ़ें- सिगरेट न पीने वालों में Lung Cancer का खतरा बढ़ा, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले ये कारण
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एनडीटीवी फूड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डायटिशियन अमिता बताती हैं कि सर्दी-जुकाम के वायरस हमेशा हमारे आसपास होते हैं। हालांकि, वे बताती हैं कि अगर आप बीमार है तो केले खाने से परहेज कर सकते हैं, क्योंकि केले बलगम को बढ़ावा दे सकता है। लेकिन केले से कभी भी कोई सीधा बीमारी नहीं होती है। अमिता कहती हैं कि अस्थमा या एलर्जी वाले लोगों के लिए केले थोड़े हानिकारक हो सकते हैं, खासतौर पर अगर केले ज्यादा पके हुए हों तो। अंत में, वह आपको सलाह देती हैं कि केले को दोष देना बंद करें। केले हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी फल माना जाता है।
Photo Credit- Freepik
केले खाने के कुछ फायदे
केले खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
केले के रोजाना सेवन से पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।
केले हमारे दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
केले खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है।
रोजाना बनाना खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।
सर्दी-खांसी से बचाव के लिए क्या खाएं?
कोल्ड-कफ और कंजेशन से राहत पाने के लिए तुलसी, अदरक, लौंग, हल्दी जैसी जड़ी-बूटियों को खा सकते हैं। इसके अलावा, डायटिशियन बताती हैं कि बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए साफ-सफाई और नींद जरूर पूरी करें।
ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
16 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
17 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
18 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines