Banana benefits: शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए केला किसी रामबाण से कम नहीं है। यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और लगभग लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, विटामिन सी, आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और फैट फ्री फल माना जाता है। यह फल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं केला खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
केला खाने के फायदे
एनर्जी से भरपूर
अगर आप रोजाना केले का सेवन करेंगे तो एनर्जी से भरपूर रहेंगे। केले में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज पाएं जाते हैं, जो शरीर को फैट और कोलेस्ट्रॉल फ्री रखकर एनर्जी से भर देता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और उसे कम करना चाहते हैं तो केला बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स है और स्टार्च से भी भरपूर है। नाश्ते में केला खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और इससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए केले का सेवन फायदेमंद होता है। यह फाइबर, विटामिन, स्टार्च, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई बायोएक्टिव यौगिकों का मिश्रण है। जो टाइप 2 डायबिटीज से लड़ने में मददगार हो सकता है।
स्ट्रेस
अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं तो केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी और पोटेशियम पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर तनाव को कम कर सकता है।
कब्ज
केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में केला को शामिल करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मददगार
केले में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines