Balam Kheera: आज के वक्त में अच्छी सेहत किसी चमत्कार से कम नहीं है, हालात ये हो चली है कि देश व दुनिया की बड़ी आबादी किसी न किसी बीमारी व स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए हैं. इनमें एक आम लेकिन काफी दर्द देने वाली समस्या है पथरी की समस्या, जिसका शिकार अक्सर लोग हो जाते हैं. इस समस्या के कारण पेशाब करने में दिक्कत, पेट में दिक्कत, वजन का कम होना आदि कई समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए वक्त रहते इसे ठीक करना जरूरी हो जाता है. ऐसे में हम आपको इस समस्या से राहत दिलाने वाले ऐसे खीरे के बारे में बताएंगे, जो काफी दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में और कैसे यह आपको पथरी के दर्द से राहत दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: - ब्रेन कैंसर के इन शुरुआती लक्षणों को लोग समझ लेते हैं तनाव, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

---विज्ञापन---

क्या है इस खास खीरे का नाम?

इस खास खीरे का पूरा नाम बालम खीरा है. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर डॉक्टर सोनल बताती है कि आयुर्वेद में यह खीरा काफी लाभदायक माना गया है. इसके इस्तेमाल से शरीर में मौजूद पथरियों को काटकर धीरे-धीरे बाहर निकालने में मदद करता है. इतना ही नहीं, डॉक्टर बताती है कि इसके सेवन से यूरिन का फ्लो बेहतर होता है और यूरिन मार्ग भी साफ होता है. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन इस साधारण से दिखने वाले बालम खीरे का फल, छाल और तना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

---विज्ञापन---

देखें वीडिया:-

---विज्ञापन---

कैसे करें इसका सेवन?

अगर आप भी पथरी से पीड़ित हैं, तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसका सेवन कैसे करना ही वह भी जान लीजिए. डॉक्टर सोनल बताती है कि इसका 1 से 2 ग्राम चूर्ण आधे गिलास गुनगुने पानी के साथ सुबह-शाम पीना होगा, लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि इसे आपको 1 महीना लगातार पीना होगा. तभी जाकर इसका फायदा मिलेगा. हालांकि, डॉक्टर ने ये भी कहा है कि स्टोन निकलेगा या नहीं, ये उसके साइज और जगह पर भी निर्भर करता है और साथ ही वह किस चीज से बना है.

---विज्ञापन---

बालम खीरे के नुकसान

आपने इसके सेवन के फायदे तो जान लिए, लेकिन बालम खीरे के कुछ नुकसान भी हैं, उनसे सावधान रहना जरूरी है. बालम खीरे का कच्चा फल जहरीला होता है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. इसमें कूक्रिबिटिन नामक विषैला तत्व होता है, जो ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सही सलाह बहुत जरूरी है, वरना आपकी सेहत और बिगड़ सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: - जांघों का साइज बता सकता है कितने साल जिएंगे आप, स्टडी में हुआ खुलासा, डॉक्टर ने फैक्ट चेक कर बताई सच्चाई

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.