How To Make Baked Masala Kaju: काजू एक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन और फाइबर जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होता है। काजू को लोग आमतौर पर सीधे तौर पर या स्वीट डिशेज बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने बेक्ड मसाला काजू का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
अभी पढ़ें – Morning Healthy Habits: दिन की शुरूआत करें इन 5 अच्छी आदतों के साथ, हमेशा बने रहेंगे स्वस्थ
ये स्वाद में बहुत चटपटे आप कुरकुरे लगते हैं। इनको आप शाम की हल्की भूख के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं। इससे आपकी गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना हो जाता है, तो चलिए जानते हैं बेक्ड मसाला काजू (How To Make Baked Masala Kaju) बनाने की विधि-
बेक्ड मसाला काजू बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 500 ग्राम काजू
- 3 चम्मच पुदीना पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- मक्खन 2 चम्मच
अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: वजन घटाने में मददगार होते हैं स्वादिष्ट ब्रोकली अप्पे, ये रही सिंपल रेसिपी
बेक्ड मसाला काजू कैसे बनाएं? (How To Make Baked Masala Kaju)
- बेक्ड मसाला काजू बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू अच्छी तरह से साफ कर लें।
- फिर आप एक बाउल में काजू और मक्खन डाल दें।
- इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप ओवन को कन्वैक्शन मोड़ पर प्रीहीट कर लें।
- फिर आप इसमें काजू को रखकर करीब 10 मिनट तक बेक कर लें।
- इसके बाद आप इनको किसी बर्तन में निकालकर बाकी की सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपके बेक्ड मसाला काजू बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर सर्व करें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
6 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
8 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
14 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
17 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines